आज सम्पन्न होगा गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ

Breaking Ticker

आज सम्पन्न होगा गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ

              # ॐ भूयुर्वःवः #

आज सम्पन्न होगा गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ

थांदला,मनोज उपाध्याय,राजेश डामर,,

गायत्री परिवार शाखा थांदला हर रविवार को नगर में ग्रहे गृहे गायत्री महायज्ञ हो रहा । उक्त जानकारी, प्रदाय करते हुए गायत्री परिवार के प्रमुख अंतर सिह रावत, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजाराम पाटीदार ,लखन दास बैरात्री ने


बताया कि थांदला नगर में रविवार को 108 घरों से एक साथ प्रातः 10 से 12 के मध्य गायत्री यज्ञ सम्पन्न होगा। उक्त कार्य संपन्न करने हेतु झाबुआ जिले के एवं दाहोद जिले के परिजन यज्ञाचार्य के रूप उपस्थित रहेंगे। प्रात: 8 बजे बावड़ी मंदीर परिसर से समस्त यज्ञाचार्य एवं गायत्री परिजन भजन के साथ सम्पूर्ण नगर में जन चेतना रेली निकालेगी उसके पश्चात नगर के चयनित 108 घरो में गायत्री यज्ञ सम्पन्न करावेगे।

गायत्री परिवार के युवा प्रभारी चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने प्रतिनिधी को जानकारी देते हुए बताया की गायत्री परिवार भारत ही नही सम्पूर्ण विश्व को सनातन संस्कृति के आदर्श सुत्रो यज्ञ एवं संस्कार के माध्यम से जन जन तक विस्तार देने का कार्य कर रहा है। हमारी संस्कृति में यज्ञ का बड़ा महत्व होता है। नगर  का सौभाग्य है कि धाँदला नगर में आगामी जनवरी 2025 (16 से 20 जनवरी) को 108  कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव कार्यक्रम की कार्य योजना शांतिकुंभ हरिद्वार के तत्वाधान में बनाई जा रही है।  गायत्री यज्ञ आगामी विशाल कार्यक्रम होगे

 गायत्री परिजन मांगीलाल बसोड, कमलेश वास्केल , कमल नयन पटेल, जयेन्द्र शर्मा, मनोज पालीवाल, सुनिल शर्मा, अनिरुद्र फरक्या, सीमा बेरागी, संगीता  त्रिपाठी एवं समस्त परिजनों ने 108 कुण्डीय महायज कसे आहूति प्रदान करने हेतु अन-जन को आमंत्रित किया है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"