*विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन*
*विश्व हिंदू परिषद आध्यात्म ओर धर्म की ध्वजा के साथ देश का बल बजरंग दल*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में नगर कार्यकारिणी की सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पर एक बैठक रखी गई जिसमें संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा कर नगर में कार्यकारिणी को मजबूत करने हेतु संगठन का गठन किया।
जिसमें जिला सहमंत्री सौरभ जी चतुर्वेदी, प्रखंड मंत्री ओम जी यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अर्पित जी गहलोत, प्रखंड संयोजक आनंद जी प्रजापत, प्रचार प्रसार प्रमुख गौतम जी राठौड़, गो रक्षा सह प्रमुख रवि जी राठौड़, अखाड़ा प्रमुख अजय जी गरवाल के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन हुआ
जिला सहमंत्री सौरभ जी चतुर्वेदी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की कार्य योजना के अंतर्गत इस बैठक में संगठनात्मक कार्य विस्तार पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई एवं नई कार्यकरणी तैयार की गई
*इनको मिले नवीन दायित्व*
बैठक में नगर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर कार्यकारिणी में बजरंग दल नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष महेंद्र कहार, मंत्री चिरायु जैन, केशव बस्ती सहमंत्री अमन राठौड़, माधव बस्ती सहमंत्री यश गहलोत, संयोजक सावन कहर, माधव बस्ती सह संयोजक कुशल गुज्जर, केशव बस्ती सह संयोजक रौनक प्रजापत, गो रक्षा प्रमुख अमन भूरिया, सुरक्षा प्रमुख अनिल कहार,सुरक्षा सह प्रमुख शिव राठौर, साप्ताहिक मिलन प्रमुख कमलेश गवली,बालोपसना प्रमुख आरुष लोहार, सत्संग प्रमुख रमेश मेड़ा, मंदिर मठ प्रमुख लक्ष भारद्वाज, अर्चकपुरोहित प्रमुख पंकज वर्मा, सामाजिक समरसता प्रमुख रितेश जोशी, कोषाध्यक्ष मनोज पटवा, विद्यार्थी प्रमुख देव बामनिया, विशेष सम्पर्क प्रमुख जय राठौर, प्रचार प्रसार प्रमुख श्याम कहार, धर्म प्रचार प्रमुख लखन राठौड़, अखाड़ा प्रमुख कारण गामड़, गो रक्षा प्रमुख अनोप कटारा, गो रक्षा सह प्रमुख संजय कहार,सुरक्षा सह प्रमुख अक्षय राठौड़, साप्ताहिक मिलन प्रमुख निखिल गुज्जर, साप्ताहिक मिलन प्रमुख कुश भनपुरिया,सत्संग सह प्रमुख राजेश जी राठौड़, सामाजिकी समरता प्रमुख बादल राठौड़, विद्यार्थी सह प्रमुख उज्ज्वल कुमावत की घोषणा की गई।
*मिल रही बधाई*
नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन पर पूरे क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।