*ऊर्जावान पार्षद संजय चाणोदिया को मिली महत्वपूर्ण जिममेदारी बने नगर पेटलावद के प्रभारी*
*एडवोकेट विनोद पुरौहित को पालक ओर पार्षद मुकेश परमार को बनाया सयोंजक*
*संघठन ओर पार्टी के समर्पित सिपाही त्रिदेवों कि नियुक्ति से कार्यकताओं में होगा ऊर्जा का नया संचार लोकसभा चुनावों में होगा फायदा*
(मनोज पुरौहित)
पेटलावद। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी नगर शक्ति केंद्र पेटलावद का प्रभारी भाई संजय(विनोद) चाणोदिया को बनाया गया हे ।
*क़ई महत्वपूर्ण जिममेदारी निभा चुके है संजय*
विदित हो कि संजय चाणोंदिया नगर के सफल व्यवसायी एवं जैन समाज के अनेकों पदों पर रहने के साथ साथ नगर परिषद वार्ड नंबर 10 के ऊर्जावान पार्षद है। , नगर परिषद के चुनाव में अपनी भूमिका का सफलता के साथ निर्वहन कर चुके हैं, जिससे नगर ओर पार्टी भलि भांति परिचित हैं, श्री चाणोदिया अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ संगठन का कार्य कर भारतीय जनता पार्टी को पेटलावद नगर में भारी मतों से जीत दिलाकर एक नया इतिहास बनाने की दृढ़ इच्छाशक्ति रखते हैं।
*पार्टी ने जताया भरोसा*
ये पेटलावद की राजनीति का उभरता सितारा है,,निश्चित ही विधानसभा के प्रभारी गौरव खंडेलवाल ने ऐसे कर्मठ योद्धा पर विश्वास के साथ ,नगर पेटलावद की जवाबदारी देकर सराहनीय काम किया है। जो आने वाले लोकसभा चुनाव में शानदार परिणाम के साथ प्रमाणित होगा*
*पुरौहित ओर परमार को भी जिममेदारी*
साथ ही सीनियर एडवोकेट विनोद पुरोहित पालक ओर वार्ड 01 पार्षद मुकेश परमार को संयोजक बनाया गया है । विदित हो कि श्री पुरौहित विधानसभा चुनावों के दौरान कैबिनेट मंत्री निर्मला भुरीया को भी सहयोग करते हुए विजयी रिकार्ड मतों से जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभा चुके है। वही मुकेश परमार किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष होने के साथ ही भाजपा ओर संघटन के कर्मठ कार्यकर्ता है। इन तीनो की जोड़ी लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चोहान के लिये काफी फायदेमंद ओर पार्टी के हीत में रहेगी।
*त्रिदेव करेंगे पार्टी को को मजबूत*
उल्लेखनीय है कि नगर की त्रिदेव संजयजी , विनोद जी और मुकेश जी की टीम ओर इनसे जुड़े क कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नवीन संचार होकर ऐतिहासिक परिणाम के साथ भाजपा की जीत में अपनी भूमिका निभाएंगे
*बधाई मिल रही*
नगर के वरिष्ठजन ओर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए, इन्हें बधाई ओर शुभकामनाएं दी हैं।