EMRS पेटलावद में SDM रितिका पाटीदार का सघन निरीक्षण, कैरियर काउंसलिंग के साथ मेस और आधारभूत सुविधाओं की परखी स्थिति

Breaking Ticker

EMRS पेटलावद में SDM रितिका पाटीदार का सघन निरीक्षण, कैरियर काउंसलिंग के साथ मेस और आधारभूत सुविधाओं की परखी स्थिति

 EMRS पेटलावद में SDM रितिका पाटीदार का सघन निरीक्षण, कैरियर काउंसलिंग के साथ मेस और आधारभूत सुविधाओं की परखी स्थिति

विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर SDM पाटीदार ने जाना हाल, भोजन गुणवत्ता से लेकर छात्रावास व्यवस्थाओं तक लिया जायजा

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पेटलावद में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में SDM रितिका पाटीदार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके भविष्य की योजनाओं और रुचियों को जाना। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप कैरियर का चयन करने तथा निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कैरियर काउंसलिंग के बाद SDM रितिका पाटीदार ने विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मेस पहुंचकर विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, भोजन व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति देखी। साथ ही विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर भोजन की गुणवत्ता और उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।



SDM पाटीदार ने विद्यालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास, मेस एवं अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ वातावरण और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं मिलना जरूरी है।


इस दौरान SDM रितिका पाटीदार का पूरा फोकस विद्यार्थियों की शिक्षा, सुविधा और भविष्य पर रहा। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यार्थियों ने भी SDM रितिका पाटीदार के सहज संवाद और निरीक्षण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसी SDM को इतने करीब से विद्यार्थियों के बीच आकर उनकी पढ़ाई, भोजन और सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते देखा है।


कैरियर काउंसलिंग एवं निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर सुविधाओं पर विशेष जोर रहा।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"