*ग्लेशियर स्कूल सारँगी पर प्रशाशन पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*आमजन में आक्रोश वनवासी अंचल में गाँव गाँव खुल रहे स्कूलों में काम करने वाले स्टॉफ की पहचान पर उठे रहे बड़े सवाल*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद/सारँगी । नगर की ग्लेशियर स्कूल पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: हंगामा और आरोपों के बीच स्कूल सील करते हुए बड़ी कार्यवाही की है ।
*पीड़ित परिवार कर रहे विरोध*
सारंगी क्षेत्र के ग्लेशियर स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीड़ित परिवारों ने स्कूल संचालक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भारी हंगामा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और स्कूल परिसर को पूरी तरह सील कर दिया है।
*प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात*
हंगामे की सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस विभाग का भारी बल मौके पर पहुँचा। कार्रवाई के दौरान पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजेंदर कटारे , सारंगी नायब तहसीलदार अंकित भिड़े, पेटलावद टीआई निर्भय भूरिया और सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे उपस्थित रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह सक्रिय रखा गया।
*संस्कृति और पहचान पर उठे सवाल*
इस दौरान भाजपा नेता पुरुषोत्तम पाटीदार,अग्निनारायन बोडायता आदि ने स्कूल संचालन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि: बाहरी लोग क्षेत्र में आकर स्कूल संचालित कर रहे हैं और स्थानीय संस्कृति को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
*बिना पहचान/पहचान छुपाकर रह रहे लोग*
स्कूल से जुड़े इन बाहरी व्यक्तियों के पास कथित तौर पर दो से तीन आधार कार्ड होने का दावा किया गया है, जो जाँच का विषय है।
*घट चुकी है घटनाएं*
गौरतलब है कि इससे पहले 'बावड़ी' में भी इसी तरह की अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर चुका है।
अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता
एक ओर जहाँ प्रशासन की कार्रवाई जारी है, वहीं दूसरी ओर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। पालकों का कहना है कि सत्र के बीच में इस तरह की कार्रवाई से उनके बच्चों के शैक्षणिक भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।
*कार्यवाही के लिये दिया आश्वाशन*
प्रशासनिक पक्ष: अधिकारियों ने आक्रोशित परिवारों को आश्वासन दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसी आश्वासन के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
*नायब तहसीलदार अंकित भिड़े सारंगी* ने बताया की
"पीड़ित पक्ष की मांगों और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फिलहाल स्कूल को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वह सुनिश्चित की जाएगी। का पार्ट 1

.jpg)




.jpg)
















