*पुराना नाका के राजा गणेशोत्सव की पूरे क्षेत्र में धूम*
*भंडारी परिवार ने लिया महाआरती का लाभ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। इन दिनों भगवान श्री गणेश जी की भक्ति ओर उत्सव की चारों ओर गूंज हे । इसी क्रम में पुराने नाके के राजा के दरबार में दिखा भक्ति का रंग
गणेशोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा हे। भगवान गणेश की आरती कर क्षेत्रवासियों ने सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हे। गणेशोत्सव के अवसर पर नगर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुराने नाके स्थित श्री पुराने नाके के राजा गणेश दरबार में भी प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
*भंडारी परिवार बना लाभार्थी*
शनिवार रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर भगवान श्री गणेश की आरती एवं पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओर पूर्व पार्षद सुरेन्द्र भंडारी (काका) श्रीमती प्रतिभा भंडारी ,वार्ड 09 के युवा पार्षद ओर पुराना नाका के फाउंडर अनुपम भंडारी श्रीमती श्रुति भंडारी श्रृष्टा ओर अरहा भंडारी ने विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती की तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महाआरती उतारी । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
भगवान श्री गणेश की महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा के साथ प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान पंडाल परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए।
गणेश पंडालों में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
गणेशोत्सव को लेकर पुराने नाके सहित पूरे नगर में उत्साह का वातावरण है। विभिन्न गणेश पंडालों में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है और आरती के बाद देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहता है।
नगर में इस वर्ष कई स्थानों पर आकर्षक एवं भव्य गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं आरती में शामिल होकर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक आयोजनों के चलते नगर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहने की उम्मीद है।

.jpg)

.jpg)
















