*पेटलावद प्रेस क्लब ने लगातार दुरसरे वर्ष मीडिया ट्राफी 2:0 जीतकर रचा इतिहास, बनाया कीर्तिमान*
*टीम का पत्रकार साथियों ने आतिशबाजी ओर ढोल धमाकों के साथ किया भव्य स्वागत*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।शहर के कॉलेज मैदान पर झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले के पत्रकारों के लिए चल रहे झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के अंतिम दिवस 21 दिसंबर, रविवार को 2 सेमीफायनल एवं 1 फायनल मैच खेला गया। फायनल मुकाबला प्रेस क्लब पेटलावद और झाबुआ मीडिया-ए के बीच हुआ। इस मुकाबले में एक तरफा जीत प्रेस क्लब पेटलावद ने हासिल करते हुए लगातार दूसरे वर्ष सिरमोर बनी। वहीं उप-विजेता टीम झाबुआ मीडिया-ए रहीं। अंतिम दिन 2 सेमीफायनल एवं 1 फायनल मैच खेला गया। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उप-विजेता टीम को ट्राफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करने के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष सहयोग देने वाले सभी सेवाभावीजनों, निर्णायकों के साथ अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
जानकारी देते हुए झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के आयोजक भूपेन्द्रसिंह गौर एवं पीयूष गादिया ने बताया कि स्पर्धा के अंतिम दिवस रविवार दोपहर 11 बजे पहला मुकाबला रानापुर मीडिया-11 और झाबुआ मीडिया ए के बीच हुआ। जिसमें पहले टॉस झाबुआ मीडिया-ए की टीम ने जीतते हुए बालिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 8 ओवर में रानापुर मीडिया-11 की टीम ने 86 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए महज 3.4 ओवर में ही झाबुआ मीडिया-ए ने 90 रन बनाकर फायनल मैच में स्थान बनाया। जिसमें सर्वाधिक रन झाबुआ मीडिया-ए के
खिलाड़ी अंतिम नलवाया ने 13 बोल पर 60 रन बनाए। इसी प्रकार दूसरा सेमीफायनल मैच दोपहर 2 बजे झाबुआ मीडिया-ई वर्सेस प्रेस क्लब पेटलावद के मध्य हुआ। जिसमें झाबुआ मीडिया-ई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का निर्णय लिया। प्रेस क्लब मीडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 109 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए झाबुआ मीडिया-ई की टीम 8 ओवर में 95 रन ही बना सकी। इस प्रकार प्रेस क्लब मीडिया पेटलावद की टीम ने 15 रनों से मैच जीतते फायनल में स्थान पक्का किया।
फायनल मैच में एक तरफा प्रेस क्लब पेटलावद विजेता रहा
फायनल मैच दोपहर ठीक 3 बजे आरंभ हुआ। जिसमें झाबुआ मीडिया-ए के कप्तान और प्रेस क्लब पेटलावद के के बीच टॉस हुआ। टॉस प्रेस क्लब मीडिया की टीम ने जीतते हुए पहले बालिंग करने का फैसला लिया। प्रथम इंनिंग में झाबुआ मीडिया-ए की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का आसानी से पीछे करते हुए प्रेस क्लब मीडिया के धुरंधर बल्लेबाजों ने 3 ओवर में 93 रन बनाकर एक तरफा शानदार जीत हासिल की। इस प्रकार विजेता टीम प्रेस क्लब मीडिया पेटलावद एवं उप-विजेता झाबुआ मीडिया-ए रहीं।
पत्रकार कलम चलाने के साथ खेल में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे: अनिता चौहान
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद अनिता चौहान ने झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जो पत्रकार अपनी कलम चलाने में माहिर होते है। वह आज क्रिकेट के मैदान में खेल कौशल में भी अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इसके लिए सांसद अनिता चौहान ने आयोजक एवं सभी पत्रकार खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा कि आज पत्रकारों के हाथ कलम की जगह बेट देखने को मिला है। पत्रकार हर प्रतिभा और क्षेत्र में अव्वल है। चाहे पत्रकारिता का मैदान हो या खेेल का मैदान, पत्रकार अपना लोहा मनवा रहे है।
यह भी रहे विशेष रूप से उपस्थित-
नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार ने जिले के सभी पत्रकारो को उक्त आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार ही समाज की वास्तविकता को हम तक पहुंचाकर हमारी गललियों और कमियों से भी अवगत करवाते है। नपा अध्यक्ष कविता सिंगार ने विजेता एवं उप-विजेता टीम को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री दीपेश बबलू सकलेचा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय कुमार कांठी, वरिष्ठ समाजेसवी अजय रामावत, यशवंत भंडारी एवं उमंग सक्सेना, पीजी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ. गोपाल भूरिया, परहित सेवा संस्था से अर्चना राठौर भी मंचासीन रहीं।
*नगद पुरस्कार एवं ट्राफी प्रदान की गई-*
स्पर्धा के समापन पर अतिथियों ने विजेता टीम प्रेस क्लब पेटलावद और उप-विजेेता टीम झाबुआ मीडिया-ए को नगद राशि एवं ट्राफी प्रदान की। इसके अलावा सभी निर्णायकों में लालाभाई कप्तान, अमजद खान, विनोद बड़ई, दिनेश डूडवे, नजरू मेड़ा, एम्पायर नरेशराज पुरोहित, स्कोरर शंकर परमार एवं विनय वड़खिया के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी पत्रकारों और मेन ऑफ मैच, मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समेन, बेस्ट फिल्डर, बेस्ट विकेट किपिंग, सर्वश्रेष्ठ रन बनाने वाले आदि खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समापन पर स्वागत उद्बोधन झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 के आयोजक भूपेन्द्रसिंह गौर ने दिया। संचालन आयोजक मुज्जमिल लाला खान ने किया। आभार पत्रकार अमित शर्मा ने माना।
*यह रहे विजेता टीम के सिरमौर-*
लोमेश भट्ट को सर्वाधिक सिक्स लगाने के लिए सम्मानित किया गया वही गौरव भटेवरा को मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया।
फाइनल मैच में लोमेश भट्ट और गौरव भटेवरा की आतिशी पारी ने मात्र 22 गेंद में 92 का लक्ष्य प्राप्त किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने आतिशी पारी खेलते हुए चौक छक्के की बरसात की।
पेटलावद की ओर से मनोज जानी, हरिशंकर पवार,लोकेंद्र परिहार, वीरेंद्र भट्ट, संजय लोढ़ा, जितेश विश्वकर्मा, राकेश गेहलोत, सलमान खान, तन्मय चतुर्वेदी, चंदू राठौड़, लोमेश भट्ट, हरीश भटेवरा, गौरव भटेवरा, कुलदीप सतोगिया, कुलदीप ठाकुर टीम मे शामिल रहे।
*नगर में हुआ भव्य स्वागत*
जीत के बाद टीम जब अपने गृह नगर पेटलावद पहुंची तो वहां पत्रकार साथियों ने ढोल ढमाको ओर आतीशबाजी करते हुए टीम का स्वागत किया और जीत की खुशी में जश्न मनाया।पेटलावद में
गोपाल राठौड़, मनोज पुरोहित, ओपी मालवीय, मोहन पडियार, धर्मेश सोनी, पियूष पटवा ने स्वागत किया। पत्रकारों ने जश्न मनाया। पुराने बस स्टैंड पर आतिशबाजी की।

.jpg)


.jpg)
















