शिक्षक दिवस पर सम्मान ग्रहण न कर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया विरोध*

Breaking Ticker

शिक्षक दिवस पर सम्मान ग्रहण न कर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया विरोध*

 *शिक्षक दिवस पर सम्मान ग्रहण न कर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर  दर्ज कराया विरोध*

*टी ई टी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का अनूठा प्रदर्शन*

(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। शनिवार 05 सितंबर को शिक्षक दिवस था। शिक्षक दिवस पर अमूमन शिक्षकों का सम्मान होता हे, ओर कई कार्यक्रम भी इस उपलक्ष्य में आयोजित होते हे ।


*शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी*

किंतु पेटलावद क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया हे, जहा शिक्षक दिवस के अवसर पर  शिक्षकों द्वारा सम्मान ग्रहण न करते हुए काली पट्टी बांधकर TET परीक्षा के विरोध में अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

शिक्षकों ने TET परीक्षा से संबंधित अपनी मांगों एवं असहमति को सरकार तक पहुँचाने के उद्देश्य से सम्मान समारोह से अलग रहकर एकजुटता का संदेश दिया।


*टी ई टी परीक्षा का कर शिक्षक विरोध*


प्राप्त जानकारी ओर तस्वीरों के अनुसार कई शिक्षकों ने आज शनिवार को अपने कर्तवस्थ्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप कार्य किया।  आपको बता दे कि शासन ने शिक्षकों के लिए TET  परीक्षा  उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया हे जिसका लगातार प्रदेश के शिक्षकों के द्वारा विरोध किया जा रहा हे । इसी के चलते शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया ओर सम्मान ग्रहण नहीं किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"