*चाणोदिया परिवार की बिटिया खुशी आल इंडिया बार काउंसिल कि परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी एडवोकेट*
*जानेमाने अधिवक्ताओं ओर लाफ़र्म के मार्गदर्शन में*लहराया सफलता का परचम,*
*किया गौरवान्वित, मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद । हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है,इस क्षेत्र के होनहार छात्र छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत ओर लगन से सफलता की बुलंदियों पर पहुँचकर हमारे क्षेत्र ओर परिवार का नाम रास्ट्रीय ओर अंतराष्ट्रीय स्तर तक रोशन किया है। इसी क्रम मे नगर के प्रसिद्ध चाणोदीया परिवार की बिटिया खुशी ने भी परिजनों और नगरवासियों को गौरवांवित किया है ।
*नगर के प्रतिष्ठित परिवार की बेटी खुशी कि लगन ओर मेहनत का सुखद परिणाम*
उलेखनीय है कि नगर के जेन समाज के वरिष्ठ श्रावक श्री सोहनलाल जी चाणोदिया कि सुपौत्री व पूर्व मण्डल अध्य्क्ष, पूर्व पार्षद ओर नगर के जाने माने व्यवसायी श्री कीर्तिश चाणोदिया ओर श्रीमती प्रियंका चाणोदीया कि सुपुत्री सुश्री खुशी चाणोदिया ने अपनी मेहनत व लगन से सफलतापूर्वक ऑल इंडिया बार काउंसिल की एग्जामिनेशन क्लियर करते हुए एडवोकेट बन गयी है।
*जानेमाने अधिवक्ताओं ओर लाफ़र्म का मिला मार्गदर्शन*
विदित हो की खुशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पेटलावद से पुरी करने के बाद इंदौर महानगर में वकालात की पढ़ाई की वही इंदौर क्षेत्र के जाने माने बड़जात्या एसोसिएट इंदौर के हाईकोर्ट एडवोकेट श्री विकास जी राठी एवम आकाश जी राठी के साथ ही साथ बिंग लीगल एलएलपी इंदौर, चन्द्रावत एंड पार्टनर्स, एडवोकेट तृप्ति जी सिंघल एंड पार्टनर ,जेएमवीडी इंदौर के एडवोकेट रोहित जी दुबे व अमित जी दुबे के अलावा सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध एडवोकेट श्री प्रदीप जी रॉय के साथ इंटर्नशिप करते हुए इनके मार्गदर्शन में बेह्तरीन तरीके से तैयारी करते हुए उक्त परीक्षा को उतीर्ण कर न सिर्फ अपने परिवार का अपितु पूरे समाज का व पेटलावद क्षेत्र का नाम गौरान्वित किया है।
*मिल रही बधाई*
खुशी कि इस उपलब्धि पर परिवारजनों ,मित्रो, जनप्रतिनिधियों, ओर गणमान्य नागरिकों ओर नगरवासियों ने ढ़ेर सारी बधाई,शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामना कि हे।

.jpg)


.jpg)
















