*पेटलावद तहसीलदार के रूप में श्री यशपाल मुजाल्दा ने किया पदभार ग्रहण,हुआ स्वागत*
*शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ओर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने की मंशा*
- (मनोज पुरोहित)
पेटलावद। झाबुआ जिले की सबसे बड़ी तहसील रूप में स्थापित पेटलावद के तहसीलदार के रूप में नीमच से स्थानांतरण होकर आए नवागत तहसीलदार श्री यशपाल जी मुजाल्दा ने पेटलावद तहसीलदार के रूप में गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय हे कि गत दिनों शासन के द्वारा जारी आदेश अनुसार पेटलावद के प्रभारी तहसीलदार श्री अनिल बघेल को तहसीलदार के रूप में पदोन्नत करते हुए धार स्थानांतरित किया गया हे। नवागत तहसीलदार श्री यशपाल जी मुजाल्दा का नायब तहसीदार सुश्री अंकिता भिड़े ओर पटवारियों के साथ स्टाफ ने स्वागत किया।
*कई बड़े स्थानों पर कार्य करने वाले अनुभवी तहसीलदार*
वर्ष 2013 की बेच के अनुभवी तहसीलदार श्री मुजाल्दा बड़वानी, नीमच आदि शहरों में कार्य कर चुके हे,चर्चा के दौरान श्री मुजाल्दा ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे इस लक्ष्य के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सशक्त, अनुसान ला एंड ऑर्डर के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही।

.jpg)

.jpg)
















