*सिद्धि विनायक मित्र मंडल के भव्य आयोजन में पत्रकारों ने उतारी भगवान श्री गणेश की महाआरती*
*सुमधुर भजनों पर सुंदरकांड पाठ का भी हुआ आयोजन*
पेटलावद। नगर की प्रथम सर्वसुविधायुक्त रेरा एक्ट में पंजीकृत थसुप्रसिद्ध श्री सिद्धि विनायक टाउनशिप कालोनी में श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल के द्वारा इस बार दुसरे वर्ष श्री गणेश जी की भव्य एवं आकर्षक मूर्ति एव की स्थापना करते हुए गणेशोत्सव मनाया जा रहा हे।
*पत्रकारों ने उतारी बप्पा की महाआरती*
श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल पेटलावद द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर शनिवार रात्रि में सिद्धि विनायक टाउनशिप, गणेशोत्सव के साथ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को श्री गणेशजी की महाआरती उतारने के लाभार्थी पेटलावद के पत्रकारगण रहे। पेटलावद क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ने भगवान श्री गणेशजी की आरती उतारकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।
*भव्य सुंदरकाड पाठ का हुआ आयोजन*
पत्रकारों की महाआरती के पश्चात भव्य सुंदरकांड का पाठ अमझेरा के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री आनंद सोलंकी ओर कल्याणपुरा के सुप्रसिद्ध गुजराती भजन गायक श्री गोकुल जी शर्मा भरत शर्मा के द्वारा सुमधुर भजनों पर सुंदरकांड का पाठ किया गया । ओर पाठ की पूर्णाहुति पर पुनः देर रात्रि में आरती उतारकर प्रसादी का वितरण किया गया ।

.jpg)


.jpg)
















