*आगामी सभी त्योहारों को शांति ओर सौहाद्र के साथ मनाए-- एसडीएम रितिका पाटीदार*
*त्योहारों में पुलिस करेगी सतत् निगरानी -- एसडीओपी सबनानी*
*असामाजिक तत्वों ओर हुड़दंगियों की सूचना पुलिस को देवे--- टीआई भूरिया*
*चल समारोह के रूट ओर आयोजन की रूपरेखा प्रशासन को उपलब्ध कराए ---- तहसीलदार मुजाल्दे*
*शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।आगामी दिनो में आनेवाले समस्त त्योहारों को शांति ओर सौहाद्र के साथ मनाना हे, उक्त बात नवागत एसडीएम श्रीमती रीतिका पाटीदार ने शुक्रवार शाम को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
*पुलिस करेगी सतत् निगरानी *एसडीओपी सबनानी*
वहीं एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी त्योहारों के समय पुलिस द्वारा लगातार आयोजन ओर पंडालों की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
*हुड़दंगियों ओर संदिग्ध की पुलिस को दे सूचना टिआई भूरिया*
वही थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया ने कहा कि त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में आमजन ओर आयोजनकर्ताओं को सहयोग अपेक्षित हे, व्ही असामाजिक तत्वों ओर हुड़दंग करने वालो पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जायेगी,यदि किसी व्यक्ति पर कोई संदेह हो तो उसकी सूचना आमजन तत्काल पुलिस को देवे।
*कार्यक्रमों की रूपरेखा ओर निर्धारित रूट प्रशासन को उपलब्ध करवाए-- तहसीलदार मुजाल्दे*
वही तहसीलदार यशपाल सिंह मुजाल्दे ने कहा कि डोल ग्यारस,अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झाकियों ओर चल समारोह के रूट ओर कार्यक्रम की रूपरेखा आयोजनकर्ता पूर्व से पुलिस ओर प्रशासन् को बता देवे ताकि पुलिस प्रशासन इन आयोजनों में प्रभावी तरीके से व्यवस्थाओं को सुगम ओर सुचारू बना सके।
*सितम्बर में कई त्यौहार*
उल्लेखनीय हे कि आगामी दिनो में भादवा बीज,हर्तालिका तीज,गणेश चतुर्थी,ऋषि पंचमी,तेजा दशमी , डोल ग्यारस ओर अन्त चतुर्दशी के त्यौहार हे जिनको लेकर पुलिस प्रशाशन ने शांति समिति की बैठक का आयोजन किया था। जिसमें नगरीय ओर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के आयोजनकर्ता , जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण,ओर पुलिस स्टॉफ उपस्थिति रहे ।

.jpg)


.jpg)
















