*डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद ने गोपालपुरा में अमावस्या पर किया अन्नदान वितरण*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। गरीबों ,असहायों ओर निसहाय लोगो की सेवा का संकल्प लेकर देश के सुप्रसिद्व डॉ दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा निरन्तर जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है ।
इसी क्रम मे गुरुदेव डॉ दादूजी महाराज के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में स्थानीय गुरुभक्तों के द्वारा डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के बैनर तले प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान का आयोजन किया जा रहा हे,। शुक्रवार 11 सितंबर को अमावस्या के पुनीत अवसर गोपालपुरा के मां अम्बे माता मंदिर गोपालपुरा में अन्नदान वितरण का आयोजन संस्थान के द्वारा किया गया । उल्लेखनीय हे कि गोपालपुरा में मा अम्बे माताजी के मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आयोजन भी इसी समय पर आयोजित हो रहा हे।
*विशेष सहयोग के साथ हुआ आयोजन*
इस विशेष अवसर पर संगठन के अशोक वर्मा, वरिष्ठ सदस्य महेशचंद्र( पिंटू जी) भटेवरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र भंडारी, एडवोकेट पत्रकार मनोज पुरोहित, सर्विस प्रोवाइडर सुभाष वर्मा, युवा भाजपा नेता दीपक राठौर, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की सुमन सोलंकी, एडवोकेट दीपक बैरागी, एडवोकेट ,खुशाल हीहोर ,प्रणय वर्मा,अमन वर्मा, रुद्र वर्मा के विशेष सहयोग के साथ सम्पन्न हुआ
*जयकारों से गूंज उठा पांडाल*
सभी भक्तों ने मिलकर सर्वप्रथम विधि विधान से पूजन कर भगवान मां अम्बे जी , हनुमानजी महाराज के पूजन के उपरांत भगवान श्री शनिदेव ओर दादूजी महाराज के जयकारों के साथ खिचड़ी प्रसादी अन्नदान वितरण किया ।

.jpg)

.jpg)
















