*न्यायाधीशगण अधिवक्ताओं ओर कर्मचारियों ने दी ब्लॉस्ट में दिवंगतों को श्रद्धांजलि

Breaking Ticker

*न्यायाधीशगण अधिवक्ताओं ओर कर्मचारियों ने दी ब्लॉस्ट में दिवंगतों को श्रद्धांजलि

 *न्यायाधीशगण अधिवक्ताओं ओर कर्मचारियों ने दी ब्लॉस्ट में दिवंगतों को श्रद्धांजलि*

*अभिभाषक संघ ने रखा मोन, की ईश्वर से प्रार्थना*

*हादसे के 10 साल पर जख्म अभी भी हे ताजा*

(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। 12  सितम्बर शनिवार को ब्लास्ट की बरसी थी। आज ही के दिन वर्ष 2015 में नगर के श्रद्धांजलि चौक में जिलेटिन की छड़ों के ब्लास्ट होने से  79 लोग अचानक काल के गाल में समा गए थे, ओर कई लोग इस ब्लास्ट हादसे में घायल हो गए थे। 


*हादसे के 10 साल पर जख्म अब भी ताजा*

 दस साल होने के बाद भी क्षेत्रवासियों के मन मस्तिष्क में इस हादसे की भयावह तस्वीर मौजूद हे । ब्लास्ट की बरसी पर जहां श्रृद्धांजलि चौक पर सुबह से ही दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने का क्रम निरंतर जारी रहा। पीड़ितों, उनके परिजनों, आमजन, सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक संगठनों ओर उनके प्रतिनिधियों, स्कूली छात्र छात्राओं ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

*जजों अधिवक्ताओं ओर कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि*

वही ब्लास्ट की बरसी पर  स्थानीय न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ पेटलावद के आव्हान पर प्रधान न्यायाधीश ओपी वोहरा, सिविल जज वर्ग 1 सोहनलाल भगोरा, श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी, सिविल जज वर्ग 2 प्रियम कुमार सक्सेना की उपस्थित में अभिभाषक संघ पेटलावद के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय के साथ मिलकर सभी अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, पुलिस कर्मचारियों, शासकीय अधिवक्ताओं, ओर पक्षकारों ने दो मिनट का मौन रखकर ब्लास्ट में दिवंगत आत्माओं कि शांति लिए ईश्वर  से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ओर दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"