*सप्त दिवसीय भव्य भगवद कथा की हुई पूर्णाहुति, धूमधाम से निकली पोथी पुराण की शोभायात्रा*
*भगवान की लीलाओं का वर्णन ओर भगवद कथा से भक्तगण हुए भावविह्वल*
*श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ भव्य आयोजन संपन्न*
(मनोज पुरौहित)
पेटलावद। धर्म नगरी पेटलावाद में हर दिन सामाजिक धार्मिक आयोजन होते रहते है ।
इसी क्रम में नगर के प्रसिद्ध श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर श्रीमद्भभागवत कथा का आयोजन हो रहा है ।
*श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर हुई भव्य भगवद पुराण कथा*
वही प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी दिनांक 19 सितंबर शनिवार अष्टमी से 26 सितंबर 26 शनिवार पुर्णिमा तक तक आयोजक महंत शिवदास मनोहरदास बैरागी, पुजारी मनोहरदास बेरागी एवम समस्त भक्त मण्डल श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पेटलावद के तत्वावधान मे नगर के वरिष्ठ भगवताचार्य श्री नरेन्द्रनन्दन दवे के सानिध्य ओर आशीर्वाद से प्रकांड पण्डित श्री पंकज नरेन्द्रनन्दन दवे के मुखारविंद से दोपहर 10 से 05 बजे तक श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीमद्भभागवत ज्ञान यज्ञ के तहत श्रीमद्भभागवत कथा का का भव्य आयोजन संपन्न हुआ
*निकली पोथी की शोभायात्रा, आयोजनकर्तगण ने किया सफल आयोजन के लिये आभार प्रकट*
भगवद कथा की पूर्णाहुति के पश्चात महाआरती कर महाप्रसादि का वितरण किया गया। इसके बाद भगवद पुराण पोथी की शोभायात्रा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से नगर के सभी मार्गों से ढोल धमाकों के साथ निकलकर श्री शनिदेव मंदिर पहुंची , जहां फिर से पोथी की आरती उतारकर प्रसादी वितरण किया गया। पंडित नरेंद्र नंदन दवे, पंकज जी दवे, पुजारी मनोहरदास बैरागी, शिवदास बैरागी , विट्ठल धानुक आदि ने इस सफल आयोजन के लिए नगरवासियों ओर धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया हे ।

.jpg)


.jpg)
















