हिन्दू जागरण मंच के आव्हान पर नगर के गणेश पांडालों में लिया भक्तों ने गौरक्षा का संकल्प*

Breaking Ticker

हिन्दू जागरण मंच के आव्हान पर नगर के गणेश पांडालों में लिया भक्तों ने गौरक्षा का संकल्प*

 *हिन्दू जागरण मंच के आव्हान पर नगर के गणेश पांडालों में लिया भक्तों ने  गौरक्षा का संकल्प*

*गोमांता  को पूजने वाले देश में गौहत्याओं ओर अत्याचारों  के खिलाफ हिंदू जागरण मंच का जनजागृति अभियान*

*जिलेभर में लिया गया गो रक्षा का संकल्प*

(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। गाय  हमारी माता हे, वेद पुराणों के अनुसार  गाय  में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता हे । प्रथम रोटी गाय को देने की हमारे  सनातन परिवारों  में परम्परा हे।

*गोमाता पर हो रहे अत्याचार*


 लेकिन कलयुग की कगार पर वर्तमान में गोमांता पर हो रहे अत्याचार ओर दुर्दशा किसी से छुपी भी नहीं हे।

गोमाता को अत्याचारों से मुक्त करने के लिये हिंदू जागरण मंच के  द्वारा लगातार मुहिम चलाई जा रही हे हे ।

*जिलेभर के गणेश पंडालों में हुआ आयोजन*



इसी क्रम में हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर सम्पूर्ण झाबुआ जिले में लगभग 200 स्थानों पर गौ रक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित गणेश पंडालों में भगवान श्री गणेश जी की आरती के समय श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गौ रक्षा का संकल्प लिया।


*पेटलावद में भी हुआ आयोजन*

हिन्दू जागरण मंच के आव्हान पर नगर के शीतलामाता  चौक , कहार मोहला, 

राम मोहल्ला, नया बस स्टैंड बामनिया रोड ,भगतसिंह मार्ग में   स्थापित गणेश जी के पाडालों  में गोमाता  की रक्षा का संकल्प लिया ।


इस दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता की रक्षा, सेवा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। गणेश पंडालों में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जागरण प्रचंड हो अखंड हो*

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर के लगभग 200 स्थानों पर गणेश पंडालों में आरती के समय गौ रक्षा संकल्प कराया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता के प्रति सेवा और संरक्षण की भावना के साथ संकल्प लिया।

“जागरण प्रचण्ड हो, भारत अखण्ड हो।”

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"