*धूमधाम से निकली राममोहला के राजा की सवारी शोभायात्रा,सर्वे भवन्तु सुखिन की मंगलकामनाओं के साथ बप्पा का हुआ विसर्जन*
*दस दिवसीय भव्य महोत्सव में प्रतिदिन महाआरती ,महाप्रसादी ओर अंतिम दिन हुआ भंडारे का आयोजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। गणों के राजा प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का दस दिवसीय महोत्सव पूरे धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ पूरे अंचल में मनाया गया । नगर में इस भी इस बार नगरवासियों ने घर घर श्रीगणेश जी की स्थापना के साथ नगर के कई बड़े बड़े पंडालों ओर गणेशोत्सव समितियों ने दस दिनों तक भव्य आयोजन, पूजन, पाठ महाआरती ओर महाप्रसादी के साथ ही साथ भंडारों का आयोजन किया साथ ही धूमधाम से बप्पा को अंनत चतुर्दशी पर विदाई दी ।
*राममोहला के राजा की शोभायात्रा निकली धूमधान से*
वहीं नगर की अयोध्या कहे जाने वाले वार्ड 13 राम मोहला में स्थित भगवान श्री रामजी के मंदिर पर श्री राम मोहला गणेश उत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष की तरह राम मोहला के राजा भगवान श्री गणेश जी का दस दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश जी की विशालकाय मूर्ति की स्थापना करते हुए राममोहला के युवाओं ने पंडित पीयूष जोशी,पंडित गर्व जोशी ओर मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर प्रतिदिन भगवान की महाआरती ओर महाप्रसादी का वितरण किया ।
*भंडारे का हुआ आयोजन*
वहीं अनंत चतुर्दशी के दिन मोहल्लेवासियों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया । तत्पश्चात भगवान श्री गणेश की ढोल धमाकों,ओर डीजे ओर आतिशबाजी करते हुए गुलाल उड़ाकर पूरे क्षेत्र में शोभायात्रा निकालकर नाचते गाते हुए विसर्जन के पूर्व आरती उतारकर सभी की मंगलकानाओ का आशीर्वाद प्राप्त कर बप्पा को विदाई दी।

.jpg)


.jpg)
















