*राजगोर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ श्री गोविन्दजी पुरोहित का हुआ दुखद निधन*

Breaking Ticker

*राजगोर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ श्री गोविन्दजी पुरोहित का हुआ दुखद निधन*

 *राजगोर ब्राह्मण समाज के  वरिष्ठ श्री गोविन्दजी पुरोहित  का हुआ दुखद निधन*

*धर्म कर्म में अग्रणी श्री गोविन्दजी को दी समाजजनों ,गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजली*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद । राजगौर ब्राह्मण समाज के वटवृक्ष वरिष्ठ आदरणीय श्री गोविंद जी पुरोहित (सुम्बड़) का 97 वर्ष गोंदीखेड़ा का आकस्मिक निधन बुधवार शाम को हो गया । वे समाज के वरिष्ठ  थे 



*धर्म कर्म में अग्रणी थे स्व श्री गोविन्दजी*

आप समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री लुणीराम जी एवं अमरलाल जी पुरोहित  के पूज्य पिताजी एवं श्री कन्हैयालालजी के वरिष्ठ भ्राता , रामलाल पुरोहित(सिंचाई विभाग), नारायण, ओंकारलाल , एडवोकेट- पत्रकार मनोज पुरोहित, शिक्षक गोपाल, महेश, के बड़े पिताजी ओर (पत्रकार,भाजपा नेता) मोहन पुरोहित, महेश,अर्जुन,विजय,राजेश , दिनेश,देवेंद्र,गौतम के पूज्य दादाजी एवं पं.जतिन,लक्ष्यराज पुरोहित के परदादा जी थे। धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्री गोविन्दजी अपने पीछे परपोते, परपोती, ओर भरपुरा परिवार छोड़ कर गए। जिनके दुखद निधन से परिवार ओर समाज को अपूरणीय क्षति हुई हे।



*समाज में शोक का माहौल*

97 वर्षीय श्री गोविन्द जी सुम्बड के  आकस्मिक निधन की खबर से पूरे समाज में शोक का माहौल छा गया ।   श्री गोविंद जी का अंतिम संस्कार गुरुवार  को पवित्र माही नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम में किया गया ।

*अर्पित की श्रद्धांजलि*

स्व श्री गोविन्दजी की अंतिम यात्रा में गोंदीखेड़ा,लाबरिया, राजोद,रानीखेड़ी, बदनावर, दोत्रिया, सरदारपुर,राजगढ़, पेटलावद ,रायपुरिया, बेकलदा, कल्याणपुरा, मेघनगर, झाबुआ, बेटमा,इंदौर,  मोरबी, टिमबा (गुजरात) पन्नाखेड़,असीरगढ़ पलासनेर,जमनिया(महाराष्ट्र) गढ़वाड़ा, पाली,जोधपुर(राजस्थान) के समाजजनों  के साथ गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियो ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर स्व श्री गोविन्दजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"