पेटलावद नगर को मिली बड़ी सौगात,संसाधनों में हुई अभिवृद्धि*

Breaking Ticker

पेटलावद नगर को मिली बड़ी सौगात,संसाधनों में हुई अभिवृद्धि*

 *पेटलावद नगर को मिली बड़ी सौगात,संसाधनों में हुई अभिवृद्धि*

*आज होगा शकुंतला देवी महाविद्यालय का शुभारंभ*

*केबिनेट मंत्री के साथ कई गणमान्य नागरिक रहेंगे उपस्थित, छात्रों को मिलेगा कई पाठ्यक्रमों का लाभ*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद-। , लगातार  उन्नति ओर विकास की ओर अग्रसर हमारे पेटलावद क्षेत्र के संसाधनों में बढ़ोतरी का एक नया ओर स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा हे ।

*केबिनेट मंत्री ओर गणमान्य नागरिकों की रहेगी गरिमामई उपस्थिति*


दरअसल कुंतला एजुकेशन ग्रुप के द्वारा शकुंतला महाविद्यालय थांदला के 6 साल के सफल संचालन के बाद एक नया महाविद्यालय शकुंतला देवी महाविद्यालय के नाम से ग्राम करड़ावद पेटलावद में 21 जून को प्रारंभ हो रहा है महाविद्यालय शकुंतला एजुकेशन ग्रुप( काव्य फाउंडेशन) के संचालक राहुल मुथा ने बताया कि महाविद्यालय का  शुभारंभ करने के लिए विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री निर्मला भूरिया कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन व श्री ओम शर्मा शिक्षाविद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे 

*कई पाठ्यक्रमों की मिलेगी शिक्षा*



इसके साथ ही शकुंतला महाविद्यालय थांदला के स्नातक उत्तीर्ण छात्रो का दीक्षांत समारोह भी रखा गया है शकुंतला देवी महाविद्यालय को आर्ट एंड साइंस कॉलेज के रूप में में देखा जा सकता है महाविद्यालय में इस वर्ष क्षेत्र के छात्रों की मांग के अनुसार बीएससी एग्रीकल्चर मैं हॉर्टिकल्चर ,सीड टेक्नोलॉजी ऑनर्स व आर्ट में कंप्यूटर कोर्स की मांग को देखते हुए बीए कंप्यूटर ऑनर्स विषय उपलब्ध कराए हैं डिग्री के साथ-साथ महाविद्यालय के द्वारा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा जिसे एमपीपीएससी वह अन्य परीक्षाओं की तैयारी, अंग्रेजी स्पोकन, कंप्यूटर कोर्स व कौशल विकास के कोर्सेस निशुल्क कराए जाएंगे साथ ही इन कोर्सेस में प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे निश्चित रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में यह विशेष रूप से उपलब्धि है सभी विषयों में शासन के लिए अनुसार छात्रवृत्ति, आवास, गांव की बेटी, मेधावी व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"