*योग भगाए रोग की कहावत को चरितार्थ करते नगर के योगामेंन श्री वर्मा जी*
*डायबिटीज ओर हाईबीपी जैसी बीमारियों पर पाया नियंत्रण*
*योग दिवस पर दे रहे योग करने की प्रेरणा*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। 21 जून को रविवार को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व के साथ हमारे भारत देश में भी योग दिवस मनाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं, सरकारी कर्मचारी अधिकारीयो, जनप्रतिनिधियों, देश के वीर जवानों , जानीमानी हस्तियों ने आज योग कर के योग दिवस मनाया।
*नगर के इस योगामेंन ने रोगों पर की जीत हासिल*
पूरा विश्व इस बात को जानता हे कि योग करने से तन ओर मन दोनों स्वस्थ होते हे। योग करने से कई बीमारियों में मरीजों को स्वस्थ होने के कई उदाहरण हे। इसी योग दिवस पर हम आपका परिचय पेटलावद क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति से रुबरु करवाने जा रहे हे । जिसने योगाभ्यास के मांध्यम से मधुमेह जैसी बीमारी को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की हे ।
*20 सालों से कर रहे योग, भगा दिए सब रोग*
पेटलावद के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भेरुलालजी वर्मा के सुपुत्र ओर जानेमाने सर्विस प्रोवाइडर , डा दादाजी महाराज संस्थान पेटलावद के श्री अशोक जी वर्मा के अनुज और संस्थान के सक्रिय सदस्य श्री सुभाषचंद वर्मा को लगभग 21 वर्ष पूर्व चिकित्सकों को अल्प आयु में ही शुगर मधुमेह, हाई ब्लडप्रेशर के रोग से पीड़ित बता दिया था लंबे ओर थकाऊ इलाज की बजाय श्री वर्मा ने प्राकृतिक ओर योग का रास्ता चुना । पिछले लगभग 20 वर्षों से सुभाषचंद वर्मा प्रतिदिन अलसुबह उठकर लगभग एक घंटा विभिन्न आसनों के साथ योग करते है। प्रतिदिन सुबह ओर शाम लगभग 04 से 05 किमी पैदल चलकर नियमित दिनचर्या के माध्यम से श्री वर्मा ने मधुमेह ओर हाई ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों पर नियंत्रण पाते हुए ।
*फिटनेस के साथ करते लगातार काम, दे रहे प्रेरणा*
उल्लेखनीय हे कि योग करने वाले श्री वर्मा की आयु 49 वर्ष हे ओर आज भी वे प्रतिदिन 7 से 8 घंटे लगातार कार्य करने के बाद भी शारीरिक ओर मानसिक रूप से फीट हे। नगर के इस योगामेंन सुभाषचंद्र वर्मा योग भगाए रोग की कहावत को चरितार्थ करते हुए योग दिवस के दिन सभी से प्रतिदिन योग करने की सलाह दे रहे । ओर पिज्जा, नूडल्स, वाली जनरेशन को योग करने की दे रहे प्रेरणा।

.jpg)

.jpg)
















