त्रिवेदी परिवार को मातृ शोक धर्म परायण श्रीमती कृष्णबेन का हुआ निधन*

Breaking Ticker

त्रिवेदी परिवार को मातृ शोक धर्म परायण श्रीमती कृष्णबेन का हुआ निधन*

 *त्रिवेदी परिवार को मातृ शोक धर्म परायण श्रीमती कृष्णबेन का हुआ निधन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।**नगर के प्रतिष्ठित त्रिवेदी परिवार की वरिष्ठ सदस्य एवं धर्मपरायण महिला **श्रीमती कृष्णा बेन त्रिवेदी** का मंगलवार, 16 जून 2026 को देवलोक गमन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं समाजजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।


स्वर्गीय कृष्णा बेन त्रिवेदी, स्वर्गीय श्री रामेश्वर जी त्रिवेदी की धर्मपत्नी थीं। वे श्री त्रम्बक जी त्रिवेदी एवं श्री अम्बादत्त जी त्रिवेदी की भाभीजी, कमलाकर, प्रमोद, विजय एवं हेमांशु की बड़ी माताजी, स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रसाद भट्ट एवं ओमप्रकाश भट्ट की बड़ी बहन, पंडित वेंकट त्रिवेदी की पूज्य माताजी तथा शुभम त्रिवेदी की आदरणीय दादीजी थीं।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 17 जून 2026 को प्रातः 9 बजे स्थानीय पंपावती नदी तट, पेटलावद पर संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, समाजजन एवं शुभचिंतक उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"