*महंगाई के खिलाफ ओर किसानों की समस्याओं को लेकर पेटलावद में कांग्रेस का बड़ा हल्ला बोल*
*खाद-डीजल संकट को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तहसील कार्यालय का घेराव*
*डबल इंजन की सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस,मिला जनसमर्थन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। क्षेत्र में खाद एवं डीजल की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को पेटलावद में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों एवं पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
*किसानों की समस्याओं,खाद बीज,पेट्रोल डीजल के दाम ओर महंगाई के खिलाफ बड़ा हमला*
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद और डीजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने तथा डीजल संकट के कारण खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है।
इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार अनिल बघेल को ज्ञापन सौंपते हुए खाद और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर और भी उग्र आंदोलन करेगी।
*रैली के साथ जोरदार प्रदर्शन*
ज्ञापन सौंपने से पूर्व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज ओर वरिष्ठ नेता झाबुआ विधायक विक्रांत भुरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश राका, विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्रसिंह अठाना रतलाम ,जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाभर , वरिष्ठ नेता जसवंत भाभर, सुभाष मंडोत, ओर पेटलावद के पूर्व विधायक वालसिंह मेडा के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन करते हुए अपने उद्बबोधन में केंद्र ओर राज्य में भाजपा की सरकार के द्वारा गरीबों ओर किसानों के ऊपर महंगाई,बेरोजगारी आदि का संकट खड़ा करने के लिए विरोध किया ।
*कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन*
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कलीम शेख, उपाध्यक्ष भरत मुलेवा, मन्नालाल हांमड, जावेद लोधी आदि जितेंद्र पाटीदार सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में विशाल रैली निकाल, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आंदोलन के चलते कुछ समय के लिए तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

.jpg)



.jpg)
















