*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्कूल एवं धार्मिक स्थलों पर सकोरे लगाए जाने की पहल*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्थानीय स्कूलों एवं धार्मिक स्थलों पर सकोरे (पानी के बर्तन) लगाए गए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जीवों की सेवा की भावना को प्रेरित करता है।
नगर मंत्री हर्षित चौहान के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ। उनके साथ कॉलेज अध्यक्ष गौरव बलौरिया तथा अन्य कार्यकर्ता भी इस कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
अभियान की शुरुआत नगर के एक प्रमुख महाविद्यालय व विद्यालय से की गई।परिषद के कार्यकर्ताओं ने वहां उपस्थित बच्चों को अभियान का महत्व समझाया। स्कूल परिसर में कई स्थानों पर सकोरे रखे गए।इसके बाद धार्मिक स्थलों पर जाकर पक्षियों के लिए जल पात्र लगाए गए एवं थाने व नगर के कई स्थान पर सकोरे लगाए गए।परिषद के कार्यकर्ताओं ने वहां साफ-सफाई कर जल भरे सकोरे स्थापित किए।
नगर मंत्री हर्षित चौहान ने कहा कि यह सेवा अभियान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।कॉलेज अध्यक्ष गौरव बलौरिया ने युवाओं से इस कार्य से जुड़ने की अपील की। परिषद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को भी सकोरे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गर्मियों में पक्षियों को पानी मिलना अत्यंत आवश्यक होता है। कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक सकोरे में ताजे पानी की व्यवस्था की। स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने इस पहल की सराहना की।धार्मिक स्थल के पुजारियों ने परिषद का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रत्येक सप्ताह सकोरों में पानी भरेंगे।यह अभियान पूरे नगर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केवल पक्षियों की सेवा नहीं, जनजागृति भी है। ABVP ने इसे "जीव सेवा ही धर्म है।