*अभिभाषक संघ पेटलावद कि नवीन कार्यकारिणी हुई हुई गठित*
*मनोज पुरोहित -राहिलरजा मंसूरी उपाध्यक्ष, मनीष गवली सचिव,रूपम पटवा कोषाध्यक्ष , संजय राठौर सहसचिव, चेतन राठौर ग्रँथपाल ,मनोहरसिंह डोडिया मीडिया प्रभारी मनोनीत*
*हनुमान जयंती शुभ दिवस पर नवीन कार्यकारणी की घोषणा*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद |हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर अभिभाषक संघ पेटलावद के नव निर्वाचित अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय द्वारा खोरिया हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
*ये हुए मनोनीत*
जिसमे उपाध्यक्ष के रूप में राहिल रजा मंसूरी, मनोज पुरोहित, सचिव मनीष गवली, सह सचिव संजय राठौर, कोषाध्यक्ष रूपम कुमार पटवा, ग्रंथपाल चेतन राठौड़ , मीडिया प्रभारी मनोहर सिंह डोडिया को बनाया गया।
*वरिष्ठ अधिवक्ता बने मार्गदर्शक तो युवाओं को साथ लेकर बनाया कार्यकारिणी सदस्य*
साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता अमृतलाल वोरा, नरेंद्र शाह, बी.एल.परमार, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अनिल देवड़ा, विजेंद्र सिंह जादौन, के मार्गदर्शन व युवा अधिवक्ता बलदेव सिंह राठौर, लक्ष्मीनारायण वैरागी व ईश्वर परमार के सहयोग हेतु कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
*मिल रही बधाई*
अभिभाषक संघ के सदस्यों व न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।