भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित, पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

Breaking Ticker

भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित, पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

 *भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित, पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान* 

*भाजपा एक परिवार है और कार्यकर्ता ही उसकी पूंजी है,भाजपा के कार्यकर्ता को नमन करती हु - केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद । नगरमें भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री निर्मला जी भुरिया भाजपा ज़िला अध्यक्ष भानु जी भुरिया ,जनपद रमेश जी सोलंकी वरिष्ठ नेता अनोखिलाल जी मेहता ने भी संबोधित


किया सु श्री भूरिया ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज कार्यकर्ताओ की वजह से पार्टी एक विशाल पार्टी का रूप ले पायी है। आज देश के विभिन्न प्रदेशो मे भाजपा सरकारे है ओर केंद्र भी पिछले बारह सालो से भाजपा पार्टी की है। आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी है।जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने भी कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा की हर कार्यकर्ता का फर्ज बनता है की वो पार्टी को मजबूती प्रदान करे ओर समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख मे साथ खड़ा हो।

पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है,स्वागत भाषण विधानसभा संयोजक हेमंत भट्ट ने किया,कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष संजय कहार ने किया,आभार नगर परिषद अध्यक्ष ललिता गामड ने माना एवं मंच पर विधानसभा के सभी मंडल  अध्यक्ष,सभी मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष ,सभी पदाधिकारी एवं विधानसभा के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के लिए सहभोज की भी व्यवस्था की गई थी।सभी कार्यकर्ताओं को केबिनेट मंत्री  निर्मला भुरिया ने  उनके स्थान पर पहुँच कर फूलो से स्वागत किया और उन्हें होली एवं नववर्ष की बधाई दी

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"