*पेटलावद-"खेलो बढ़ो अभियान" अंतर्गत विकास खंड पेटलावद के 50 से अधिक छात्र/छात्राओं का बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।म.प्र. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना "खेलो बढ़ो अभियान" क्रियान्वयन के प्रथम चरण में स्कूली छात्र-छात्राओं को खेलों के महत्व बताने एवं खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश से जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी श्री विजय कुमार सलाम के दिशा निर्देशन एवं श्री देवेन्द्र कुमार ओझा खंड शिक्षा अधिकारी पेटलावद के मार्गदर्शन में सीएम राइज विद्यालय पेटलावद, शा. कन्या उ.मा. विद्यालय पेटलावद, वन कन्या आश्रम पेटलावद के छात्र/छात्राओं को बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ का भ्रमण करवा गया।
सर्वप्रथम पेटलावद विकासखंड युवा समन्वयक श्री हेमराज गणावा ने छात्र-छात्राओं को "खेलो बढ़ो अभियान" के बारे में विस्तार से बताते हुए जानकारी प्रदान की गई ओर अभियान से जुड़कर अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
बहुउदेशीय खेल परिसर झाबुआ में संचालित तीरंदाजी, बेटमिंटन, एथलेटिक्स, खो-खो, कराते , हैंडबॉल आदि खेलों के प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न खेलों की उपलब्धियां और बारीकियों से छात्र /छात्राओं को अवगत कराते हुए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक श्री व्हाय. डी. पुरोहित, श्री संभव गामड़, श्री सोमसिंह डामोर, श्री दीपक देवड़ा आदि उपस्थित रहे।