मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन हरिश यादव बने जिलाध्यक्ष, दीपक नीमजा बने जिला महासचिव

Breaking Ticker

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन हरिश यादव बने जिलाध्यक्ष, दीपक नीमजा बने जिला महासचिव

 मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन

हरिश यादव बने जिलाध्यक्ष, दीपक नीमजा बने जिला महासचिव

राजेश डामर 



झाबुआ। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया है। प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

पुर्नगठित कार्यकारिणी में हरिश यादव को जिलाध्यक्ष और दीपक नीमजा (कालू) को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं:

जिला उपाध्यक्ष: पवनकुमार राठौर, कांतिलाल परमार, राजेश राठौड़, जिला उलहक कादरी

जिला सचिव: जूजरअली बोहरा, ओमप्रकाश मालवीय, मनीष वाघेला, सलीम हुसैन

जिला संयुक्त सचिव: कलसिंह भूरिया, लवनेशगिरी गोस्वामी, आनंदीलाल सिसौदिया, विनोद शर्मा

जिला कोषाध्यक्ष: यश पडियार

कार्यकारिणी सदस्य: अकलेश रावत, गोपाल बहुगुणा, जितेन्द्र बैरागी, सोहनसिंह परमार

नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है।

पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प

जिला इकाई ने पत्रकारों के हितार्थ कार्य करने, नियमित बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन करने, और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है

शुभकामनाओं की बौछार

प्रदेश पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा और उन्नति के लिए प्रभावी कार्य करेगी।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"