*गिरनारी आश्रम पर होगा हवन,यज्ञ और भंडारा*
*108 वां अखंड रामायण पाठ का संकल्प हुआ पुर्ण*
*अयोध्या में भगवान श्री राम जी को समर्पित किए 108 श्री रामायण जी पाठ*,
*संत श्री श्री 108 प्रेमदास जी त्यागी रामपालकी बरखेडा सरकार के सानिध्य में आयोजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। झाबुआ जिले में अवध उत्सव के रूप में 108 अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन संत श्री रामपालकी सरकार भक्त मंडल द्वारा किया गया।इसके तहत अंतिम 108 वां पाठ ग्राम चारण कोटडा के मां खोडियार धाम पर रखा गया।
दरअसल पिछले वर्ष 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में भगवान प्रभु श्री रामचन्द्र जी भव्य मंदिर में विराजमान हुए।रामलला के भव्य मंदिर की खुशियां और उत्सव समुचे देश में मनाया गया।वही झाबुआ जिले में मंदिर निर्माण की खुशी में 108 अखंड श्री रामचरितमानस पाठ कर अवध उत्सव मनाया जा रहा है।यह आयोजन एक वर्ष से अधिक समय से चल रहा है।संतो के सानिध्य में जिले के 108 स्थानों पर अखंड रामायण जी पाठ मंदिरों और आश्रमो में हुए।
*आज होगा भंडारे का आयोजन.*
वही 108 वां पाठ माही डेम स्थित मां खोडियार धाम संत श्री श्री 108 लक्ष्मणदास जी त्यागी गिरनारी बापु के आश्रम पर सोमवार को आरंभ हुआ।वही मंगलवार को पाठ पुर्ण हुआ।वही आज एक कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।संत श्री श्री 1008 सर्वेश्वर दास जी महाराज रामपालकी सरकार नालछा और संत श्री राम परमहंस जी बाबु की प्रेरणा और संत श्री श्री 108 प्रेमदास जी त्यागी बरखेडा सरकार के सानिध्य में अवध उत्सव के रूप में झाबुआ जिले में 108 वां अखंड रामचरितमानस पाठ गिरनारी आश्रम पर किया।वही आज पुज्य गुरुदेव संत श्री बरखेडा सरकार मौजुद रहेंगे।वही विभीन्न जिलों से साधु संत सन्यासी उपस्थित रहेंगे।पाठ की पुर्णाहुति के बाद यज्ञ और भंडारे का आयोजन होगा।
*अवध में समर्पित किए 108 पाठ*
वही अवध उत्सव का यह आयोजन 1 दिसंबर 2023 से आरंभ हुआ था।गांव गांव में राम नाम की अलख जगाने श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन हो रहा है।संत श्री त्यागी बरखेडा सरकार के संकल्प को लेकर रामायण मंडल निशुल्क पाठ कर रहे है।जिले के मंदिरों और आश्रमो पर 108 अखंड रामचरितमानस पाठ किए जा रहे हैं।इस दौरान रामायण पाठ में संतजन भी सम्मिलित हो रहे हैं।पाठ संपन्न होने के बाद अवध में प्रभु श्री राम को समर्पित किया जाता है।एक दिसंबर से संत श्री के सानिध्य में भक्त मडंल रामायण पाठ कर रहे है।रामपालकी सरकार के भक्त गण पेटलावद,थांदला के बाद झाबुआ तहसील मे रामायण पाठ किए गए।इस दौरान माही से लेकर अनास किनारे रामायण पाठ किए गए।
मंडल के सदस्यो ने बताया कि गुरुदेव के आदेश अनुसार 108 अखंड रामचरितमानस पाठ हो रहे है।अयोध्या में प्रभु श्री राम जी को श्री रामायण जी पाठ समर्पित है।