गूगल वही उगलता है जो उसमें डाला जाता है पर सद्गुरु से हमे आत्मज्ञान प्राप्त होता है... साध्वी श्री शिल्पा जी*

Breaking Ticker

गूगल वही उगलता है जो उसमें डाला जाता है पर सद्गुरु से हमे आत्मज्ञान प्राप्त होता है... साध्वी श्री शिल्पा जी*

 *गूगल वही उगलता है जो उसमें डाला जाता है पर सद्गुरु से हमे आत्मज्ञान प्राप्त होता है... साध्वी श्री शिल्पा जी*


(मनोज पुरौहित)

 पेटलावद ।एक-एक अक्षर को बूंद की तरह संग्रहित करते जाएंगे तो वह एक दिन ज्ञान कोष की तरह भर जाएगा। ज्ञान की अभिवृद्धि करते रहे यह वह संपदा है जो हम हर भव में हमारे साथ रहने वाली है। गुरु के माध्यम से प्राप्त ज्ञान आत्म प्रकाश कर देता है ।क्योंकि वह उपलब्धी गुरुदेव विनय व त्याग भाव से प्राप्त करते हैं। दूध का शरीर पर लेप करने से नहीं पीने से ताकत बढ़ती है वैसे ही सम्यक रूप से प्राप्त ज्ञान हमें केवल ज्ञान की ओर ले जाता है। ज्ञान वीरता को प्रदान करता है और वीरता से ही जीव महावीर बन सकता है। ज्ञानवान संसार में न तो भ्रमित होता है नहीं भटकता है वह तो आत्मज्ञान में स्थिर हो जाता है।


गूगल वही उगलता है जो उसमें डाला जाता है पर सद्गुरु तो हमें वह ज्ञान देते हैं जो आत्म जागरण से प्राप्त होता है। वह शाश्वत होता है। संसारी ज्ञान सब की पहचान करता है पर आध्यात्मिक ज्ञान स्वयम की पहचान करता है। सूर्य तो कुछ क्षेत्र को प्रकाशित करता है पर जिनेश्वर देव का ज्ञान तो सारे लोक को प्रकाशित कर देता है। जैन दर्शन में  मति ज्ञान श्रुत् ज्ञान अवधि ज्ञान मन:प्रवह ज्ञान एवं केवल ज्ञान पांच ज्ञान कह गए हैं।मति  व श्रुत ज्ञान प्रत्यक्ष है शेष ज्ञान अप्रत्यक्ष है ।कोई प्रतिकूलता में कोई गुरु के अभाव में तो कोई प्रमाद में ज्ञान से वचींत रह जाता है।  जो सम्यक दृष्टि होता है वह ज्ञान के क्षेत्र में गुरु से भी आगे निकल जाता है। उक्त विशेष प्रवचन ज्ञान पांचम के दिन साध्वी श्री शिल्पा जी ने स्थानक भवन में कहे। आज कई श्रावक श्राविका ने उपवास एकासन आयबींल निवी की आराधना के साथ नए ज्ञान को सीखने की शुरुआत भी की। श्रावक वर्ग में गुप्त सामग्री से एकासन किए गए जिसमें 15 तपस्वियों ने भाग लिया ।श्रेणी तप की आराधिका श्रीमती प्रीति रवि मेहता का आज 7.11.2024 को श्री संघ द्वारा बहुममान किया जाएगा। श्रीमती प्रीति ने आज छ उपवास के प्रत्याख्यान लिए। साध्वी श्री नेहप्रभा जी ने पांच ज्ञान  कि  विशेष जानकारी देने वाले आगम नंदी सूत्र का वाचन किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"