* शीतला सप्तमी के पावन पर्व पर मंदिर पर लगा महिलाओं का तांता,,*
,,दिवेश उपाध्याय, अशोक गुर्जर,,,
थांदला,,, शीतला सप्तमी के पावन पर्व पर तड़के से माताएं शीतला माता का पूजन अर्चन करने माताजी के मंदिर पर पहुंची। सप्तमी के दिन का खाना एक दिन पहले ही छठ के शाम को बना लिया जाता है। इसमें कई सारे पकवान बनाए जाते हैं। एक दिन तक बिगड़े नहीं क्योंकि मान्यता अनुसार सप्तमी के दिन घर में भोजन नहीं बनाया जाता है। उस दिन घर में भोजन बनाना वर्जित माना जाता है। माताएं बहने सात पुडी, खीर और,ठंडा खाना लेकर ही शीतला माता जी की पूजा अर्चना करने जाती है। घर परिवार स्वस्थ समृद्धि और समाज व देश कि सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करती हैं।
प्रजापति समाज द्वारा 1 दिन पूर्व वाहन रैली निकाली साथ ही सतमी पर शाम को शीतला माता जी की शोभायात्रा निकाली गई जगह जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई प्रजापति परिसर पहुंची जहां पर गत वर्ष 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं जो 75% से अधिक अंक प्राप्त किए उनका समाज द्वारा स्वागत सम्मान समारोह किया गया पहुंची जिसमें प्रजापति समाज के सभी सदस्य एवं जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
पूरे नगर में एकही शीतला माता मंदिर है। जहां पर आधी रात से ही माताएं बहने पूजन अर्चन करने पहुंची जहां पर मंदिर में सुबह सुबह लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली और पुलिस प्रशासन भी गस्त देते हुए नजर आई।