वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन
पत्रकार जगत में शोक की लहर कई पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
डेस्क,,,,
मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्में वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का 78 की उम्र में निधन हो गया है। वह देश के चर्चित राजनीतिक विश्लेषक और स्वतंत्र स्तंभकार थे। वेदप्रताप वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी समाचार एजेंसी 'भाषा' के संस्थापक संपादक के रूप में जुड़े हुए थे। इससे पहले वह नवभारत टाइम्स के भी संपादक रहे हैं। वेद प्रताप वैदिक हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार थे।
जानकारी के मुताबिक वह नहाने के समय बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वेदप्रताप वैदिक भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे। वैदिक ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया था, जो काफी चर्चा में रहा था।
डाॅ. वेदप्रताप वैदिक जा जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीएचडी की थी। वेदप्रताप वैदिक सदा प्रथम श्रेणी के छात्र रहे। उन्होंने लगभग 50 देशों की यात्रा की। वैदिक संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के जानकार थे। वैदिक को मीडिया और भाषा के क्षेत्र में काम करने के लिए कई सम्मान दिए गए। जी के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर छा गई पूरे प्रदेश के पत्रकार स्तंभ रह गए पत्रकार संगठन मैं भारतीय पत्रकार संघ, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा आंचलिक पत्रकार संघ ,श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रेस क्लब, पत्रकार विकास परिषद, भारतीय प्रेस आयोग,जिला पत्रकार संघ तहसील पत्रकार संघ अन्य कई पत्रकार संगठनों द्वारा एवं समाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर के श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की