श्रीराम प्राकट्य महोत्सव पर भव्य वाहन रैली आज नगर हुआ भगवामय

Breaking Ticker

श्रीराम प्राकट्य महोत्सव पर भव्य वाहन रैली आज नगर हुआ भगवामय

श्रीराम प्राकट्य महोत्सव पर भव्य वाहन रैली आज

      नगर हुआ भगवामय

रामनवमी पर्व पर बड़े रामजी मंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। गुरुवार आयोजित शोभायात्रा के लिए नगर वासियों को निमंत्रण देने राम नवमी उत्सव समिती द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन 29 मार्च शाम 6 बजे दशाहरा मैदान से किया जाएगा।


विगत 15 दिनों से राम नवमी उत्सव समिती नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं के द्वारा नियमित बैठक कर तैयारी कर रही है थांदला में ग्रामीण एवं शहरी अर्थात सभी क्षेत्रों से विभिन्न संगठनों से जुड़े धर्म प्रेमी बंधु इस वाहन रैली में हमेशा की तरह शामिल होंगे और सबकी सहभागिता में ही यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। सबसे मुख्य बात यह है कि इस राम नवमी उत्सव समिती मे कोई भी पद, मुखिया, बड़ा-छोटा नहीं है। प्रयास ये है हमारे आराध्य भगवान राम के सभी भक्त इसमें एक साथ शामिल हों।

राम नवमी उत्सव समिती ने आप सभी से सपरिवार वाहन रैली में कुर्ता पैजामा, भगवा रंग, सफेद रंग के वस्त्र, पगड़ी, ध्वज के साथ शामिल होने का आव्हान, निवेदन किया है।


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"