पूर्व नपा अध्यक्ष समाजसेवी नारायण भटट को रामायण मंडल ने किया सम्मानित
प्रभात फेरी के 25 वर्ष पुर्ण
,,,दिवेश उपाध्याय, अशोक गुर्जर,,,
थांदला ,,,, विगत 25 वर्षों से नगर के श्री बड़े रामजी मंदिर से चैत्र प्रतिपदा से रामनवमी तक नवरात्रि मे युवा रामायण मंडल के तत्वावधान में संगीतमय प्रभातफेरी का आयोजन सतत किया जा रहा है मंडल ने अपनें 25 रजत जंयती वर्ष मे मंडल के वयोवृद्ध सदस्य तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अभा रामायण मेला संयोजक पूर्व नपा अध्यक्ष समाजसेवी
नारायण भटट को बावडी मंदिर के महंत नारायणदासजी के मुख्य आतिथ्य मे सम्मानित किया। सम्मान समारोह मे बताया गया कि मंडल के सम्मानित सदस्य ने अपने जीवनकाल मे विभन्न धार्मिक आयोजनो को मूर्त रूप दिया जिसमे रामायण मेले का आयोजन सतत 11 वर्षों तक करना तथा समीपस्थ ग्राम शिवगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर पर मेले और यज्ञ का आयोजन प्रमुख थे। चैत्र नवरात्र मे नीम षरबत का वितरण करने की भी की प्रेरणा उन्ही से मिली थी नारायण भट्ट का सम्मान हनुमान अष्ट मंदिर बावड़ी के महंत नारायणदासजी महाराज की विशेष उपस्थिति मंडल द्वारा शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया। अपने सम्मान से अभिभूत भटट ने भावुक होकर मंडल के युवा सदस्यो का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हनुमान अष्ट मंदिर न्यास के अध्यक्ष अशोक अरोरा, तेजाजी मंदिर न्यास के लक्ष्मण राठौड़, कृष्ण चंद्र सोनी बबला दादा ,भक्त मलूक दास रामायण मंडल के किशोर आचार्य, ओमप्रकाश बैरागी, ओम प्रकाश शर्मा,नीरज भट्ट , कमलेश जैन, गोपाल नागर, श्रीराम षरणम के जगमोहनसिंह राठोर, गुरु द्वारा भजन आश्रम न्यासी तुषार भट्ट एडवोकेट, भाजपा नेता विश्वास सोनी,श्री गणेश मंदिर न्यासी गगनेश् उपाध्याय् वत्सल आचार्य,जीतेन्द्र धामान, श्रीमंत अरोड़ा सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक माताएं बहने उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजेश वैध ने किया तथा आभार युवा रामायण मंडल अध्यक्ष धवल अरोरा ने ज्ञापित किया।