राष्ट्र सेविका समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न::

Breaking Ticker

राष्ट्र सेविका समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न::

 :राष्ट्र सेविका समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न::

*दिवेश उपाध्याय, अशोक गुर्जर,,

थांदला -  राष्ट्र सेविका समिति  की वार्षिक बैठक थांदला बावड़ी मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्र सेविका समिति शाखा थांदला की गत वर्ष के कार्यक्रम की समीक्षा ,शाखा में बहनों की संख्यात्मक वृद्धि व ग्रह सम्पर्क, समिति का परिचय व आगामी कार्यक्रम की योजना बनाई गई, जिसमे फाग उत्सव, परिवार होली मिलन, व नववर्ष गुड़ी पड़वा पर सामूहिक परिवार सहित सूर्य को अर्घ्य व शाम को माता बहनों की भगवा वाहन यात्रा व भारत माता आरती का आयोजन पर चर्चा की और सहमति बनाई गई।


बैठक में जिला शारीरिक प्रमुख कृतिका शर्मा ने  राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना और उद्देश्य के बारे में बताया और बताया कि झाबुआ जिले में सर्वप्रथम समिति का कार्य थांदला से शुरु हुआ  2016 से राष्ट्र सेविका समिति की शाखा थांदला में लगी तब से समिति राष्ट्र,सामाजिक , माता बहनों मै शारीरिक,मानसिक,बौद्धिक दक्षता व स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।                                इस अवसर पर समिति की इशिका पाटीदार, विजिया शर्मा, , गर्विता उपाध्याय,श्वेता शर्मा,  सीमा भट्ट, मीना नागर, साधना सिंह,लक्ष्मी पंदा, माया सोलंकी, टुन्ना भट्ट, चंद्रकला फ्लकया, कविता बारिया आदि राष्ट्र सेविका समिति की बहने उपस्थित थीं।


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"