बीईओ देवेंद्र कुमार ओझा के पुनः पेटलावद आने पर हर्ष, किया आत्मीय स्वागत
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देवेंद्र कुमार ओझा ने पुनः पेटलावद बीईओ का कार्यभार संभाल लिया। उनके वापस पेटलावद आने पर शिक्षक, मित्र समूह एवं व्यापारी वर्ग में हर्ष व्याप्त है। शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड व्यापारी एसोसिएशन एवं शासकीय शिक्षक समूह की ओर से पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
देवेंद्र कुमार ओझा पिछले करीब दो वर्षों से पेटलावद में बीईओ के पद पर कार्यरत रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उनकी सरल, प्रभावी एवं समन्वयपूर्ण कार्यशैली की शिक्षकों एवं क्षेत्र के लोगों ने सराहना की। राज्य शासन के आदेश के तहत उन्हें पेटलावद पदस्थ किया गया था। बाद में प्रशासनिक परिस्थितियों एवं कुछ गलतफहमियों के चलते उनका स्थानांतरण झाबुआ किया गया था। अब न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें पुनः पेटलावद बीईओ का कार्यभार सौंपा गया है।
इस अवसर पर व्यापारी वर्ग से राजेश जैन, विनोद मुलेवा, संजय जैन, मनीष भंडारी, सचिन भंडारी, रमेश परमार एवं रमेश्वर पाटीदार तथा शिक्षक समूह से अनिल गुप्ता, ईश्वरलाल पाटीदार, नानूराम परमार, रामचंद्र राठौर, कटिया सर, मोहनलाल परमार एवं नितेश नागर सहित अन्य शिक्षक एवं व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने श्री ओझा का स्वागत कर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजेश जैन ने कहा कि ओझा की कार्यशैली अत्यंत उत्तम एवं प्रभावी रही है। उन्होंने सभी को साथ लेकर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया। उनका पुनः पेटलावद आना खुशी की बात है। शिक्षक समूह ने भी उनके पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
ओझा के पुनः कार्यभार संभालने पर शिक्षक, मित्र एवं व्यापारी वर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं बेहतर कार्यकाल की कामना की।

.jpg)

.jpg)
















