बांसुरी की मधुर धुनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता*

Breaking Ticker

बांसुरी की मधुर धुनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता*

 *बांसुरी की मधुर धुनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता*

*तहसील स्तरीय बांसुरी वादन प्रतियोगिता का आयोजन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के भगवान बिरसा मुंडा चौक पर आजाद युवा मित्र मंडल और जनजातीय शिक्षा एवं समाजोत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में तहसील स्तरीय बांसुरी वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनूठी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहुंचे बांसुरी वादकों ने अपनी पारंपरिक वाद्य कला का शानदार प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता का यह रहा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पहले पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए और उसके पश्चात उन्हीं लोकगीतों की धुनों को बांसुरी पर उकेरकर अपनी अद्भुत कला एवं प्रतिभा का परिचय दिया। बांसुरी की मनमोहक और मधुर प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास

आजाद युवा मित्र मंडल के संरक्षक गौरसिंह कटारा ने बताया कि जनजातीय समाज की जीवनशैली में बांसुरी का विशेष स्थान रहा है। प्राचीन समय में जब समाज के लोग पशुओं को चराने जंगल जाते थे या शाम के समय विश्राम करते थे, तब बांसुरी वादन उनका प्रमुख मनोरंजन हुआ करता था। यह वाद्य कला जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की छिपी हुई पारंपरिक लोक कलाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है, ताकि युवा अपनी जड़ों से जुड़ सकें और यह संस्कृति पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित रह सके।


*इनकी रही  सहभागिता*


कार्यक्रम का सफल संचालन सुरसिंह मीणा ने किया। इस अवसर पर सह संयोजक सुरेश अरड़, पंजीयन प्रमुख राजू सोलंकी, सह पंजीयन प्रमुख सूरज अरड़ और मीडिया प्रभारी राजेश मैड़ा सहित समिति के तमाम कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व बांसुरी वादक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने अंत में यह भी घोषणा की कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाएंगे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"