*उत्कृष्ट सेवाकार्य के 36 साल पूर्ण कर नगर के जानेमाने चिकित्सक डॉ चोयल हुए सेवानिवृत*
*महावीर समिति ने डॉ. जी.एस. चोयल का किया सम्मान*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। महावीर समिति द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल, पेटलावद के एम.एस. जनरल सर्जन डॉ. जी.एस. चोयल के निवास पर पहुंचकर उनकी गौरवपूर्ण सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया गया।
डॉ. चोयल ने 36 वर्षों तक शासकीय सेवा में रहते हुए क्षेत्रवासियों को समर्पित एवं उत्कृष्ट चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने 8 मार्च 1991 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटलावद में चिकित्सा अधिकारी के रूप में शासकीय सेवा प्रारंभ की। वर्ष 2009 में एल.टी.टी. सर्जन के रूप में कार्य किया तथा 2015 में प्रथम श्रेणी शल्य विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ हुए। इसके बाद वर्ष 2019 से 31 अगस्त 2026 तक सिविल अस्पताल, पेटलावद के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर महावीर समिति के अध्यक्ष संजय भंडारी (गुड्डू), वरिष्ठ श्रावक पारस गादिया, अशोक मेहता एवं विनोद बम ने डॉ. चोयल का सम्मान करते हुए उनकी दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना की।
समिति सदस्यों ने कहा कि डॉ. चोयल की कर्तव्यनिष्ठा, सेवाभाव और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। समिति की ओर से डॉ. चोयल के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही उनके द्वारा पेटलावद क्षेत्र में वर्षों तक दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया।

.jpg)

.jpg)
















