हनुमान अंश फिल्म दिखाकर सनातन ओर धर्म का किया प्रचार तो वंदे मातरम गाकर देशप्रेम का दिया संदेश*

Breaking Ticker

हनुमान अंश फिल्म दिखाकर सनातन ओर धर्म का किया प्रचार तो वंदे मातरम गाकर देशप्रेम का दिया संदेश*

 *हनुमान अंश फिल्म दिखाकर  सनातन ओर धर्म का किया प्रचार तो वंदे मातरम गाकर देशप्रेम का दिया संदेश*


*गणपति चौक के राजा उत्सव समिति के बेहतरीन आयोजन ने सनातन ओर देशप्रेम की अनूठी  मिसाल  करी पेश*

*नगरवासियों ओर भक्तों ने दी आयोजन समिति को बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।नगर में इन दिनों भगवान श्री गणेश की आराधना ओर उत्सव का दौर जारी हे । 

*देशप्रेम ओर सनातन कि पेश की मिसाल*

किन्तु नगर के अति प्राचीन श्री गणेश मंदिर जिनके की नाम ही  गणपति चौक  मंदिर के नाम से पूरे नगर में प्रसिद्ध हे । गणपति चौक पर गणपति  चौक के राजा गणेशोत्सव समिति ने दस दिवसीय  इस भव्य आयोजन में   रविवार रात्रि को एक ऐसा आयोजन किया जिसमें सनातन संस्कृति ओर देशप्रेम की अनूठी मिसाल पूरे क्षेत्र में छोड़ दी 


*हनुमान अंश फिल्म का प्रदर्शन कर सनातन ओर धर्म का दिया संदेश*

 


दर सल धार्मिक एवं आध्यात्मि  वातावरण के बीच गणपति चौक के राजा  गणेशोत्सव समिति के द्वारा सोमवार रात्रि 21 सितंबर को श्री गणेश जी की महाआरती के पश्चात  नगरवासियों ओर भक्तों को सुप्रसिद्ध फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक प्रदर्शन आयोजित किया गया ओर फिल्म दिखाई गई ।। आयोजन में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ पहुंचे और सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया।

उल्लेखनीय हे कि संत नीम करौरी बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित ‘हनुमान अंश’ के प्रदर्शन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। फिल्म के माध्यम से भक्ति, सेवा, करुणा और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दर्शकों तक पहुंचा।

फिल्म प्रदर्शन से पूर्व गणपति चौक पर भगवान श्री गणेश की आरती की गई। आरती के लाभार्थी प्रदीप श्रेयल पटवा रहे। 



 *वंदे मातरम गाकर जगाया  देशप्रेम का  जज्बा*


 वहीं फिल्म प्रारंभ  होने के पूर्व समिति के आव्हान पर उपस्थित समस्त नगरवासियों ओर भक्तों तथा फिल्म देखने आए दर्शकों ने खड़े होकर वंदे मातरम गीत गाया भारत माता की जय ,वंदे मातरम ओर सत्य सनातन धर्म की जयकारे लगाए।

*आयोजन समिति की हो रही प्रशंसा,बेहतरीन आयोजन के लिय मिल रही बधाई*


देशप्रेम ओर सनातन के इस अनूठी ओर बेहतरीन आयोजन कि पूरे नगरवासियों ने भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए गणपति चौक के राजा उत्सव समिति के सदस्यों को बेहतरीन आयोजन के लिय बधाई प्रेषित की।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता कर भगवान श्री गणेश से नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने भी  कार्यक्रम में पहुंचे सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"