नेत्रदान — एक नेक पहल, रोशनी की नई शुरुआत*

Breaking Ticker

नेत्रदान — एक नेक पहल, रोशनी की नई शुरुआत*

 *नेत्रदान — एक नेक पहल, रोशनी की नई शुरुआत*

*स्वर्गीय नंदरामजी गहलोत निधन उपरांत कर गए दूसरों के जीवन में उजाला*

*लायंस क्लब ग्रेटर के सहयोग से गहलोत परिवार ने करवाया नेत्रदान*

(मनोज पुरोहित)

**पेटलावद।**सारंगी निवासी स्वर्गीय श्री नंदराम जी गेहलोद के मरणोपरांत उनके पुत्र श्री गोपाल गेहलोद एवं पौत्र श्री एमी गेहलोद ने नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके इस पुनीत कार्य से किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है। परिवार के परिवार के सदस्यों की नेत्रदान की इच्छा पहले से ही थी जिसे मेंस क्लब पेटलावद ग्रेटर ने सहयोग करते हुए मेंस क्लब पेटलावद ग्रेटर ने सहयोग करते हुए संपन्न करवाया।


स्वर्गीय श्री नंदराम जी गेहलोद मिलनसार, सरल एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते थे और समाजसेवा के प्रति उनका विशेष लगाव रहा।

**लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर** की प्रेरणा से परिवार द्वारा किए गए इस नेत्रदान के पुनीत कार्य की सभी ने सराहना की। नेत्रदान की प्रक्रिया **गीता भवन न्यास समिति, बड़नगर** की ओर से डॉ. जी.एल. डबराल एवं सहायक श्री मोहन राठौर द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई।

इस सेवा कार्य में **लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर** के अध्यक्ष लायन वीरेंद्र भट्ट, एग्जीक्यूटिव कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुरेश प्रजापति एवं राहुल अग्रवाल का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

नेत्रदान को महादान कहा गया है। किसी व्यक्ति के संसार से विदा होने के बाद भी उसकी आंखें किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में उजाला ला सकती हैं। गेहलोद परिवार का यह प्रयास समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने वाला है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"