*नमामि भारतम वंदे मातरम 25सितम्बर को वंदे मातरम से गूंजेगा गगन ,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की तैयारी*
*विद्याभारती की रामकृष्ण परमहंस संस्था ओर सरस्वती शिशु मंदिर कर रहा ऐतिहासिक आयोजन*
*करे सहभागिता,निभाए राष्ट्रधर्म*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबद्ध और रामकृष्ण परमहंस शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर, पेटलावद थांदला द्वारा एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 'वंदे मातरम्' गीत के १५० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में एक साथ १ करोड़ व्यक्तियों द्वारा एक स्वर और एक लय में सांस्कृतिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन किया जाएगा, जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है।इस महा-आयोजन के लिए पेटलावद में एक विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है,दिनांक 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार को, प्रातः १०:१५ बजे से।कार्यक्रम का स्थान सांदीपनि विद्यालय ऑडिटोरियम, पेटलावद रहेगा ।
*इनकी रहेगी गरिमामई उपस्थिति*
इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रितिका पाटीदार (SDM पेटलावद) करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुकुटजी चौहान (वरिष्ठ समाजसेवी) होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती रेखा गिरि (बी.आर.सी. पेटलावद) और श्री पूरालालजी चौहान (प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय पेटलावद) उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीणजी पँवार और सचिव श्री सौरभजी चतुर्वेदी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
*आमजन से अपील करे सहभागिता*
विद्यालय परिवार और आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी सम्मानीय नागरिकों, स्वजनों और राष्ट्रप्रेमियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल का साक्षी बनने के लिए कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं।

.jpg)



.jpg)
















