*भारत माता की जयघोष के साथ पत्रकारों ने मनाया आजादी का पर्व एडवोकेट मनोज पुरोहित ने किया झंडावंदन*
*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद,पत्रकार कार्यालय पर हुआ झंडावंदन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। देश की आजादी की 80 वी वर्षगांठ आजादी का पर्व 15 अगस्त शनिवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सभी शासकीय अशासकीय संस्थानो के साथ पेटलावद के पत्रकार कार्यालय पर भी हर वर्ष 15 अगस्त ओर 26 जनवरी को झंडावंदन की परम्परा पेटलावद के पत्रकारों के द्वारा कई वर्षों से निभाई जा रही हे।
*पत्रकारों ने मनाया आजादी का पर्व,निभाई परम्परा*
इसी परम्परा ओर क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 15 अगस्त पर भी पत्रकार कार्यालय पर पत्रकारों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस वर्ष झण्डावंदन का परम सौभाग्य एडवोकेट पत्रकार मनोज पुरोहित को प्राप्त हुआ।
*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ओर वीर पुरुषों को किया याद*
झंडावंदन के पूर्व समस्त पत्रकारों ने पत्रकार कार्यालय पर महात्मा गांधी ओर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन करते हुए माल्यार्पण किया। ओर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया ।
*राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी*
तत्पश्चात एडवोकेट पत्रकार मनोज पुरोहित द्वारा समस्त पत्रकार साथियों की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी देते हुए झंडावंदन किया। ओर राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगा को सलामी देकर भारत माता की जयघोष की।सभी पत्रकार साथियों ने एक दूसरे को बंधाई देते हुए मुंह मीठा करवाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । इस अवसर
पर पेटलावद,बामनिया, करडावद,सारंगी, रायपुरिया क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामई उपस्थिति रही।

.jpg)



.jpg)
















