14अगस्त को भूतेश्वर मंदिर तक बाल कावड़ यात्रा ओर 15 अगस्त को कोटेश्वरधाम तक निकाली डाक कावड यात्रा*

Breaking Ticker

14अगस्त को भूतेश्वर मंदिर तक बाल कावड़ यात्रा ओर 15 अगस्त को कोटेश्वरधाम तक निकाली डाक कावड यात्रा*

 *14अगस्त को  भूतेश्वर मंदिर तक बाल कावड़ यात्रा ओर 15 अगस्त को कोटेश्वरधाम तक  निकाली डाक कावड यात्रा*


*श्रीराम मंदिर के पंडित पीयूष जोशी ने दो दिनों में बालकों ओर युवाओं के साथ मिलकर किया शिवजी का महाअभिषेक*रचा इतिहास*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। नगर की अयोध्या वार्ड 13 राम मोहल्ला  में स्थित श्रीराम  मंदिर के पुजारी पीयूष जोशी ओर पंडित गर्व जोशी ने गत 14 अगस्त को नगर के बालकों की एक विशाल बाल कावड़ यात्रा श्री राम मंदिर से  भगवान श्री  भूतेश्वर महादेव फुटा मंदिर तक निकाली इस बाल कावड़ यात्रा में नन्हे बाल कावड़ियों जब भोले शम्भू भोलेनाथ के   जयकारे लगाते हुए  अपने नन्हें कंधों पर कावड लेकर निकले तो पूरा नगर शिवमय हो गया। 


*दादूजी महाराज संस्थान ओर आर्यावर्त पत्रकार संघ ने किया स्वागत*



इस बाल  कावड का नगर में जोरदार स्वागत हुआ कई स्थानों पर नगरवासियों ,सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के साथ ही साथ डा दादूजी महाराज संस्थान ओर आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ,तहसील अध्यक्ष। अर्जुन ठाकुर सहित पत्रकारों ने बाल कावड़ यात्रा का स्वागत किया ओर पंडितजी पीयूष जोशी को साल श्रीफल भेंटकर  साफा बंधाकर नागरिक अभिनंदन किया गया।


*कोटेश्वर तक निकाली डाक कावड यात्रा*


14 अगस्त को बाल कावड़ यात्रा निकालने के बाद पंडित पीयूष जोशी नेतृत्व में युवाओं में आजादी के पर्व 15 अगस्त को श्रीराम मंदिर से प्रसिद्ध तीर्थस्थल कोटेश्वर महादेव कोद तक पैदल डाक कावड यात्रा निकाली और एक ही दिवस में 25 कावड यात्रियों के द्वारा  इस डाक कावड यात्रा के साथ भगवान श्री कोटेश्वर महादेव को डाक कावड यात्रा पहुंचाकर भगवान शिव का अभिषेक किया ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"