क्षेत्रवासियों को मिलीं सौगात महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का शुभारंभ*

Breaking Ticker

क्षेत्रवासियों को मिलीं सौगात महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का शुभारंभ*

 *क्षेत्रवासियों को मिलीं सौगात महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का शुभारंभ*

*उद्यमियों से किया संवाद, हितग्राहियों को ऋण वितरण कर आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार को दिया प्रोत्साहन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद में लगभग 7 करोड़ 95 लाख 82 हजार रुपये की लागत से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने नवीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संधारण की आधुनिक व्यवस्था की सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुश्री भूरिया ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित उद्यमी संवाद में स्थानीय उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक महिला और युवा को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।


उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं सिलाई, कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण तथा अन्य लघु उद्योगों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकती हैं और अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता का उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं, बल्कि परिवार एवं समाज को सशक्त बनाना है। उन्होंने महिलाओं से अपने गांव एवं क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर विकसित कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों की सफल महिला हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। ग्राम वंडालालानायक की दीदी फुला जगराम, जय श्रीराम स्व-सहायता समूह, संकुल भारत माता (सीएलएफ) बरवेट-पी-2 द्वारा कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों के माध्यम से आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई। वहीं ग्राम करड़ावद की दीदी लक्ष्मी प्रजापत, शीतला माता स्व-सहायता समूह, संकुल भारत माता (सीएलएफ) बरवेट-पी-2 ने कृषि एवं ईंट भट्टा व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अनुभव साझा किया।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के हितग्राही श्री भारत अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया, पेटलावद से 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर झंडा बाजार, पेटलावद में धार्मिक झंडे, तोरण एवं राखी निर्माण का व्यवसाय स्थापित किया है। वर्तमान में उनके प्रतिष्ठान में पांच महिलाओं को रोजगार प्राप्त है तथा व्यवसाय से लगभग 50 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने एवं आगे बढ़ाने का अवसर मिला है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

*इनकी रही उपस्थिति*


इस दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट, भाजपा नेता भेरूलाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ झकनावदा, पप्पू गामड़ मंडल अध्यक्ष सारँगी एवं अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या किसान उपस्थित रहे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"