*एडीजे ओपी वोहरा ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया न्यायालय झंडावंदन*
*अधिवक्ताओं कर्मचारियों ने दी देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतिया*
*पौधारोपण कर मनाया स्वतंत्रता का पर्व*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। आजादी की 80 वी वर्षगांठ 15 अगस्त शनिवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।इसी क्रम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यायालय परिसर में झंडावंदन हुआ
*गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया झंडावंदन*
पेटलावद अपर सत्र न्यायाधीश श्री ओपी वोहरा ने सिविल जज वरिष्ठ खंड श्री एस एल भगोरा एवं श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी एव सिविल जज कनिष्ठ खंड श्री प्रियम कुमार सक्सेना के साथ मिलकर सर्वप्रथम गांधीजी ओर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय भी विशेष रूप से मौजूद रहे । इसके पश्चात श्री एडीजे ओपी वोहरा ने समस्त अधिवक्ताओं ओर न्यायालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगे को सलामी देते हुए झंडावंदन किया ।पुलिस विभाग के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया । सभी ने राष्ट्रगान गाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए । सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति की प्रस्तुतिया*
झंडावंदन के पश्चात न्यायाधीशगण की उपस्थिति में सभी अधिवक्ताओं ओर कर्मचारियों के द्वारा सभा कक्ष में एकत्रित होकर गरिमामई तरीके से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता एडीजे श्री वोहरा ने ओर मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश श्री एस एल भगोरा, श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी ओर श्री प्रियम कुमार सक्सेना रहे । इस आयोजन में एडवोकेट अविनाश उपाध्याय, राजेश यादव, राहिल रजा मंसूरी, मनोहरसिंह डोडिया, कैलाश चौधरी , वागेश सामवेदी एडवोकेट सहित न्यायालय के वरिष्ठ रीडर पवन पाटीदार ओर नीलम जी ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी सुमधुर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सिविल जज श्री प्रियम कुमार सक्सेना ओर एडवोकेट बलदेवसिग राठौर ने माना।
*किया पौधारोपण*
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिवक्ताओं कर्मचारियों ओर न्यायाधीशगण ने मिलकर परिसर में पौधारोपण किया । इस अवसर पर समस्त अधिवक्ता ओर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

.jpg)



.jpg)
















