परियोजना विभाग पेटलावद अमृतम योजना के तहत मना रहा विश्व स्तनपान सप्ताह*

Breaking Ticker

परियोजना विभाग पेटलावद अमृतम योजना के तहत मना रहा विश्व स्तनपान सप्ताह*

 *परियोजना विभाग पेटलावद अमृतम योजना के तहत मना रहा विश्व स्तनपान सप्ताह*

*आंगनवाड़ी केंद्रों पर हो रहे विश्व  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दे रहे समझाइश*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।  परियोजना विभाग महिला एव बाल विकास विभाग के द्वारा 01 अगस्त से 07 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा हे।

*पेटलावद परियोजना कर रहा आयोजन*

महिल एव बाल विकास विभाग की केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के द्वारा इस संबंध में विभाग को निर्देश भी  जारी  किया गया था। इसी के तहत  जिला कलेक्टर डॉ योगेश भरसट , जिला परियोजना अधिकारी  सोनू भूरिया के निर्देश एव में परियोजना अधिकारी पेटलावद अजय तिवारी के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में समस्त सुपरवाइजरों की मॉनिटरिंग में पेटलावद परियोजना अंतर्गत समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ओर सहायिकाओं के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा हे।


*अमृतम योजना के तहत दे रहे समझाइश*


उल्लेखनीय हे कि स्तनपान सप्ताह के दौरान नवाचार अमृतम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें गर्भवती महिलाओं   ओर शिशुवती माताओं  को

 स्तनपान ओर स्वास्थ्य  विषय पर लगातार समझाइश भी दी जा रही हे।

 *कर रहे जागरूकता कार्यक्रम  आयोजित*


 कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के पहले घंटे में शिशु को स्तनपान कराने तथा छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि माँ का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, कुपोषण का खतरा कम होता है तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है। साथ ही माताओं को दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने माताओं से संवाद कर स्तनपान से जुड़े भ्रम दूर किए तथा संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"