वाहन दुर्घटना - डाॅ विक्रांत भूरिया दुर्घटना होने पर मरीज को लेकर पहुँचे स्वास्थ्य केन्द्र
भारी अव्यवस्था विधायक ने जताई नाराजगी
मनोज उपाध्याय
झाबुआ । विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया अपने विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के भ्रमण के दौरान कल्याणपुरा क्षेत्र थे इस दौरान दो मोटर साईकिल आपस में दुर्घटनाग्रस्त होने से विधायक ने मानवता का परिचय देते हुए गंभीर घायलों महिला को लेकर स्वयं अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुरा ले गये । विधायक स्वयं सर्जन होने से ं उनके द्वारा स्वंय तत्काल उपचार प्रारंभ किया तथा घायल महिला को ज्यादा चोटील होने पर स्वयं टांके आदि लगाकर इलाज किया गया महिला के कंघे की हड्डी टुट जाने से एक्सरे आदि में परेशीनीयों का सामना करना पडा तथा एक्सरे मशीन बिजली की समस्या के कारण एक्सरे नहीं ले पाये। इलाज के दौरान वहां पर टांके आदि लगाने वाली आवश्यक दवाईयां एवं संसाधनों की कमी महसूस की गई ।
डाॅ विक्रांत भूरिया ने बताया कि अचानक पहुंचने पर स्वास्थ्य केन्द्र पर वहां की कमीयों के बारे में ज्ञात हुआ स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है कल्याणपुरा सहित पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवा बेहाल है। स्टाफ एवं संसाधनों की भारी कमी के कारण क्षेत्र की जनता को इलाज हेतु दर दर भटकना पड रहा है।कागजों में से अस्पताल है जमीनी हकीकत ओर कुछ है। हाॅस्पीटल में डाक्टर एवं स्टाप की कमी है वहां पर एक्सरे मशीन लगी हुई है किन्तु वाल्टेज कमी रहती है क्योक् िविघुत ट्रास्फार्मर छोटा होने के कारण वह चल नहीं पाती है जिससे उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। साथ ही दवाईयों की भारी कमी है आवश्यक दवाईयां उपलब्ध नहीं है मरीजों को महंगी दवाईयां बाजार से खरिदना पड रही है। कर्मचारीयों की कमी के कारण जनता परेशान है फार्मसिस्ट नहीं होने से दवाई वितरण में मरीजों को परेशानी होती है साथ ही ड्रेसर भी नहीं होने से ड्रेसिंग करने वाले परेशान होतें है।कल्याणपुरा में पोस्टमार्टम रूम नहीं है जिससे भी क्षेत्र में किसी की दुर्घटना या अन्य कारणों से मृत्यु हो जाने पर पोस्टमार्टम के लिए भटकना पडता है।
विधायक डाॅ. भूरिया ने कहा कि एक ओर सरकार बडे बडे दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि कल्याणपुरा क्षेत्र में मरीजों को प्राथमिक सुविधा भी नसीब नहीं हो रही है। विधायक डाॅ भूरिया ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों से तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निर्देश दिये गये है साथ ही तत्काल जो कमीयां है उसे दूर किया जाने की मांग की है।

.jpg)

.jpg)
















