*तपस्वी अनिलजी मुथा के मासखमण तप की अनुमोदना में कल पेटलावद में निकलेगी भव्य 'जयकारा यात्रा*

Breaking Ticker

*तपस्वी अनिलजी मुथा के मासखमण तप की अनुमोदना में कल पेटलावद में निकलेगी भव्य 'जयकारा यात्रा*

 *तपस्वी अनिलजी मुथा के मासखमण तप की अनुमोदना में कल पेटलावद में निकलेगी भव्य 'जयकारा यात्रा*


(मनोज पुरोहित)


पेटलावद।  मासखमण जैसे महान तप की आराधना करने वाले सुश्रावक अनिल मुथा की तपस्या की भावपूर्ण अनुमोदना और उनके सम्मान के लिए कल गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को एक भव्य 'जयकारा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। जैन समाज के इस गरिमामय एवं मंगलमय आयोजन को लेकर सभी श्रावक-श्राविकाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।


श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के साथ ही महिला मंडल, बहू मंडल, नवयुवक मंडल और बालिका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह यात्रा कल प्रातः 8:30 बजे महावीर कॉलोनी स्थित एडवोकेट  पदम मेहता के ऑफिस से आरंभ होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कठिन मासखमण तप की अनुमोदना करना और तपस्वी का सत्कार करना है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और जयकारों से गुंजायमान हो उठे।


आयोजक मंडलों द्वारा पेटलावद शहर के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मंगलमय यात्रा की शोभा बढ़ाएं और तपस्वी की महान साधना के साक्षी बनें।

श्री अनिल जी मुथा  रायपुरिया क्षेत्र के सुप्रसिद्ध  व्यापारी एवं वरिष्ठ पत्रकार हे।


*पत्रकारों ओर अधिवक्ताओं ने  भी दी शुभकामनाएं*

 पेटलावद क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ओर अभिभाषक संघ ने भी श्री अनिल  मुथा को अभिनन्दन करते हे, बधाई देते हुए खूब खूब अनुमोदना की हे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"