*आसमान छूती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन*
*जनता पर पड़ रहा मंहगाई का बोझ जमकर की नारेबाजी*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और आम आदमी पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेटलावद, सारंगी एवं झकनावदा के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे तहसील मुख्यालय पेटलावद पर विशाल विरोध प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया गया।
*महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन*
कांग्रेस द्वारा आयोजित इस आंदोलन में शक्कर की आसमान छूती कीमतों, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम, आम जनता पर भारी बिजली बिल तथा गैस सिलेंडर की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है और जनता को राहत देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
*पूर्व विधायक वालसिंह मेडा के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन*
पूर्व विधायक बाल सिंह मेडा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम भाई शेख उपाध्यक्ष भरत मुलेवा ,ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति सिंह सेमलिया ब्लॉक अध्यक्ष सारंगी मुन्नालाल गरवाल ,कोषाध्यक्ष जावेद लोधी ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कालू भाई ,जनपद सदस्य गुमान सिंह ,सुभाष मांडोत नईम शेख, नाथू भाई कटारा जिला पंचायत सदस्य विक्रम मेडा ,जितेंद्र पाटीदार
सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहकर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार ओर बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ओर क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों के।साथ मिलकर महंगाई के खिलाफ आयोजित इस आंदोलन को चलाया। बाद में तहसीलदार श्री यशपाल मुजाल्दे से चर्चा उपरांत प्रदर्शन समाप्त किया

.jpg)


.jpg)
















