महंगाई के खिलाफ पेटलावद में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन आज*

Breaking Ticker

महंगाई के खिलाफ पेटलावद में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन आज*

 *महंगाई के खिलाफ पेटलावद में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन आज*

*पूर्व विधायक वालसिंह मेडा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करेंगे आंदोलन की अगुवाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और आम आदमी पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेटलावद, सारंगी एवं झकनावदा के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे तहसील मुख्यालय पेटलावद पर विशाल विरोध प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया जाएगा।


कांग्रेस द्वारा आयोजित इस आंदोलन में शक्कर की आसमान छूती कीमतों, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम, आम जनता पर भारी बिजली बिल तथा गैस सिलेंडर की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है और जनता को राहत देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।


ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत मुलेवा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, पेटलावद ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख, झकनावदा ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिसिंह तथा सारंगी ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नालाल गरवाल सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।




आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महंगाई के खिलाफ आयोजित इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज को बुलंद करने और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"