*पेटलावद श्रीसंघ में श्रीमती शालू अंकित मुरार की प्रथम मासखमण तप आराधना संपन्न, श्रीसंघ ने किया बहुमान*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, पेटलावद में तप और त्याग की गंगा बह रही है। इसी कड़ी में शालू अंकित मुरार ने अपनी कठिन साधना के बल पर प्रथम मासखमण की तपस्या पूर्ण कर ली है।
तपस्वी श्रीमती शालू अंकित मुरार का बहुमान 17 उपवास की बोली लेकर विजय भंडारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीसंघ की ओर से आशा भंडारी, महिला मंडल एवं बहू मंडल की सदस्याओं ने तपस्वी को अभिनंदन पत्र भेंट कर उनकी इस कठोर तपस्या की अनुमोदना की। यह संपूर्ण तपस्या साध्वी श्री रुचिताजी महाराज साहब, साध्वी श्री आशाश्री जी महाराज साहब, साध्वी श्री सौम्यप्रभाजी महाराज साहब एवं साध्वी श्री हर्षाजी महाराज साहब, ठाणा-4 की प्रबल प्रेरणा एवं पावन मार्गदर्शन में संपन्न हुई। साध्वी भगवंतों द्वारा समाजजनों को निरंतर तप और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जा रही है।
पेटलावद श्रीसंघ में इस समय कई अन्य तपस्वी भी कठिन तपस्याओं में लीन हैं। रायपुरिया निवासी तपस्वी अनिल मुथा 29 उपवास, विजय भंडारी 8 उपवास, अनीता नरेन्द्र मोदी और पूजा शुभम सोलंकी सिद्धि तप, खुशबू रोहित कटकानी व मोना नवीन मुरार प्रतर तप, श्रुति आभास सोलंकी धर्मचक्र तप, वर्षा अनूप मेहता मेरु तप, वंदना विजय सोलंकी व प्रियंका प्रतीक मूणत परदेसी राजा तप, किरण महेन्द्र कटकानी अणुचक्र तप, तथा सरला पारसमल सांखला द्वारा बेला-बेला उपवास की तप आराधना की जा रही है। इसके साथ ही 9 तपस्वी एकांतर उपवास तथा 25 तपस्वी एकासना की आराधना कर रहे हैं। इससे पूर्व प्रीति रवि मेहता ने 16, दीपांशी भंडारी ने 5 एवं अजय मेहता ने 4 उपवास की तप आराधना सफलतापूर्व पूर्ण की है।
कार्यक्रम का संचालन एवं अभिनंदन पत्र का वाचन रोहित कटकानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीसंघ के अध्यक्ष अशोक मेहता, उपाध्यक्ष कांतिलाल झाड़मता, सचिव पारस सोलंकी, कोषाध्यक्ष संजय भंडारी सहित श्रीसंघ के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रभावना का लाभ नवीन कचरुमल मुरार, अंकित कांतिलाल मुरार, रखबचंद नागोरी, राजेंद्र कुमार मुणत एवं रमणलाल पितलिया की ओर से प्रदान किया गया।

.jpg)

.jpg)
















